शहर

Delhi Weather: मानसून आया, लेकिन बारिश नहीं! उमस से बेहाल दिल्लीवासी, आज बरसेंगे बदरा; IMD का येलो अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 July 2026: दिल्ली में मानसून आने के बावजूद बारिश का इंतजार जारी है। बारिश ने होने से लोग उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। IMD ने आज दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली में आज बदल सकता है मौसम, तेज हवाओं और बारिश की संभावना (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में आज का मौसम (07 July 2026): दिल्ली में मानसून का आगमन होने के बावजूद बारिश नदारद है। पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ रिज एरिया को छोड़कर कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मानसून आने के बावजूद दिल्लीवासियों का बारिश का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। जिसकी वजह से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। हालांकि आज मौसम करवट बदल सकता है। IMD ने आज दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में 7 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दिनभर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है। बीच-बीच में हवाएं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी चल सकती हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। 2 जुलाई, 2024 के बाद यह इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। तब शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिससे बारिश की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस पूरे हफ्ते राजधानी में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरावट भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

दिल्ली में गर्मी और उमस से बेहाल लोग

पिछले 24 घंटों के दौरान केवल रिज मौसम केंद्र पर ही बारिश दर्ज की गई, यहां 6.4 मिमी बारिश हुई। इस दौरान सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और आया नगर मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। लेकिन हवा में मौजूद नमी के कारण गर्मी काफी ज्यादा महसूस हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें