शहर

दिल्ली का मौसम (12 June 2026) Delhi Weather Today: बारिश ने किए गर्मी के तेवर ठंडे, आज भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 June 2026: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया है। कल रात हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और IMD ने आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली में भीषण गर्मी से मिली राहत, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather Today 12 जून 2026): गुरुवार रात आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण राजधानी दिल्ली और NCR के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया है, जिसका असर आज यानी शुक्रवार 12 जून की सुबह भी देखने को मिला। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज सुबह दिल्ली का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3-4 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम

गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। हालांकि, ‘फील लाइक’ या हीट इंडेक्स 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बावजूद बुधवार की तुलना में गर्मी का असर कम ही महसूस किया गया। हवा में नमी का स्तर 41-59 फीसद के बीच रहा, जबकि शाम के समय हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

आज दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम का AQI कितना है?

बात वायु गुणवत्ता की करें तो इसमें भी सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 98 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का AQI 98, गुरुग्राम का 113, गाजियाबाद का 105, ग्रेटर नोएडा का 102 और नोएडा का 117 दर्ज किया गया।

स्थानअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
सफदरजंग38.730
पालम37.828.6
लोधी रोड37.828.8
रिज क्षेत्र38.128.4
आयानगर3830.6
पूसा40.530.2
नजफगढ़36.931.5
मयूर विहार34.728.9

दिल्ली में सबसे कम AQI कहां दर्ज हुआ?

दिल्ली के कई इलाकों में भी वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रहा। आनंद विहार में AQI 137, रोहिणी में 125, वजीरपुर में 128, सिरीफोर्ट में 98, बुराड़ी में 93, चांदनी चौक में 99, पूसा में 90, IGI एयरपोर्ट 102, जबकि आईएचबीएएस दिलशाद गार्डन में 75 और डीटीयू क्षेत्र में 86 दर्ज किया गया।

कुछ दिन 40 पार नहीं जाएगा पारा

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article