LIVE

Heat Wave Updates: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप

Pooja KumariUpdated Jun 18, 2024, 18:39 IST
Follow on Google News
Heat Wave Updates: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप

Heat Wave Updates: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: लद्दाख से लेकर झारखंड तक और उत्तर-पश्चिम भारत का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है, राजस्थान में सोमवार को लू की स्थिति और प्रबल हो गई, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में एक से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :

JUN 18, 2024 17:51 IST

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, अनेक इलाकों में लू की चेतावनी

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बीकानेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं लू चली।
JUN 18, 2024 17:50 IST

दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 8,647 मेगावाट पर

तपती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग 8,647 मेगावाट पर पहुंच गई, जो इसका अबतक का उच्चतम स्तर है। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग का पिछला रिकॉर्ड इसी साल 29 मई को बना था जब 8,302 मेगावाट की मांग आई थी। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 22 मई, 2024 को पहली बार 8,000 मेगावाट तक पहुंची थी।
JUN 18, 2024 15:25 IST

एमपी के कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। आग उगलती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, कटनी सिवनी और नरसिंहपुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है
JUN 18, 2024 11:04 IST

बिहार में हीटवेव का रेड अलर्ट

भीषण गर्मी और हीटवेव से बिहार परेशान है। अप्रैल माह से शुरू हुई गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आज बिहार में पटना समेत 9 जगहों पर हीटवेव की संभावना जताई गई है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है
JUN 18, 2024 06:01 IST

उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप

लद्दाख से लेकर झारखंड तक और उत्तर-पश्चिम भारत का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) रहा। हालांकि, मध्य और पूर्वी भारत अगले तीन दिनों तक अधिक तापमान से जूझता रहेगा और उसके बाद कुछ राहत की उम्मीद है।
JUN 18, 2024 06:01 IST

राजस्थान में पड़ रहे भीषण लू के थपेड़े

राजस्थान में सोमवार को लू की स्थिति और प्रबल हो गई, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में एक से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
JUN 18, 2024 06:00 IST

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई शहर में बारिश

JUN 18, 2024 06:00 IST

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी

असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को और भी बिगड़ गई और राज्य के आठ जिलों में 1.05 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बक्सा, बारपेटा, दरांग, धेमाजी, गोलपारा, करीमगंज, नागांव और नलबाड़ी जिलों में बाढ़ के कारण 1,05,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें कहा गया है कि करीमगंज सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां 95,300 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद नागांव में लगभग 5,000 लोग प्रभावित हुए हैं और धेमाजी में 3,600 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।
JUN 18, 2024 06:01 IST

पंजाब-हरियाणा में प्रचंड गर्मी

पंजाब और हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी में कोई कमी नहीं आई है। सोमवार को बठिंडा में तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई