LIVE
Heat Wave Updates: राजस्थान में कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक, कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Heat Wave Updates: राजस्थान में कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक, कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
JUN 17, 2024 19:57 IST
कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
JUN 17, 2024 19:56 IST
राजस्थान में कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक
राजस्थान के कई स्थानों पर सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिलानी में दिन का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.5 अधिक है।
JUN 17, 2024 18:17 IST
बिहार में आग बरसा रही गर्मी
बिहार में उमस भरी गर्मी और हीटवेव का कहर बरस रहा है। लोग गर्मी से परेशान हैं, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में लोगों को बस अब मॉनसून का इंतजार है। वहीं गर्मी से लोगों की जान भी जा रही है।
JUN 17, 2024 18:13 IST
दिल्ली में हीटवेव का कहर
भीषण गर्मी और हीटवेव से दिल्लीवासियों का हाल बेहाल है। ऐसे में लोगों को बारिश से ही राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन मॉनसून की एंट्री से पहले यहां गर्भी ने कहर बरसा रखा है। वहीं विभाग ने आग उगलती गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
JUN 17, 2024 18:10 IST
हरियाणा के इन जिलों में लू का अलर्ट
हरियाणा में भीषण और हीटवेव से लोग परेशान हैं। यहां तापमान में उछाल के बाद लोगों को बस बारिश का इंतजार है। वहीं मौसम विभाग ने गर्मी का लू का अलर्ट जारी कर दिया है।
JUN 17, 2024 11:46 IST
बिहार के इन जिलों में आज आंधी की संभावना
बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सौपाल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताई है।
JUN 17, 2024 10:28 IST
हरियाणा में कब आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मानसून 27 जून से 3 जुलाई के बीच आने की संभावना है। धीमी पड़ी मानसून की गति के बाद मौसम विभाग ने हरियाणा में मानसून पहुंचने की डेट बताई है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यहां के लोगों को बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
JUN 17, 2024 09:29 IST
बिहार में इस दिन लोगों को लू और गर्मी से मिलेगी राहत
बिहार में मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अररिया, बांका, बेगूसराय, गया, बोधगया, पूर्वी चंपारण, जमुई और कटिहार सहित कई जिलों में 18 और 19 जून को बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 17, 2024 08:49 IST
यूपी के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर,संत रविदास नगर, मिर्जापुर,वाराणसी और सोनभद्र में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 17, 2024 07:38 IST
बिहार में मौसम का हाल
बिहार की राजधानी पटना सहित सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुर,नालंदा, जेहनबाद और अरवल में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 17, 2024 06:37 IST
हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में 18 जून 2024 को लू लेकर गंभीर लू की स्थिति है, वहीं जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्थानों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।
JUN 17, 2024 06:06 IST
दिल्ली में आज लू का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में अब दिन के साथ रातों में भी गर्मी का प्रकोप पड़ रहा है। राजधानी में आज लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में तीन दिन और लू के थपेड़े झेलने पड़ेगें। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री रहा।
JUN 17, 2024 06:06 IST
उत्तर प्रदेश में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और 'लू' का दौर जारी है और पूरा राज्य इसकी चपेट में है। राज्य के सभी मंडलों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा। झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना भी नहीं है।
JUN 17, 2024 06:06 IST
इन राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश में 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 18-20 जून के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार है। असम और मेघालय में भी 17 जून को भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और 18 जून को असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 19-20 जून को भारी बारिश से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
JUN 17, 2024 06:06 IST
पंजाब में आज बारिश होने के आसार
पंजाब में भीषण गर्मी और लू की स्थिति रविवार को भी देखने को मिली। प्रदेश के लुधियाना के समराला में भीषण गर्मी जारी है। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पठानकोट में यह 46.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 44.6 डिग्री, पटियाला में 45.5 डिग्री, गुरदासपुर में 46 डिग्री और फिरोजपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पंजाब में 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर और 18-21 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
JUN 17, 2024 06:05 IST
हरियाणा में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
हरियाणा में रविवार को नूंह सबसे गर्म स्थान रहा। समराला एवं नूंह में तापमान 47.2 डिग्री व 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रचंड गर्मी ने चंडीगढ़ को भी प्रभावित किया, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अन्य स्थानों में फरीदाबाद और सिरसा में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस और कुरुक्षेत्र में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 जून को अलग-अलग स्थानों पर और 19-21 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
