LIVE

Severe Heat Wave Live Highlights: UP, दिल्ली राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, राजस्थान में 48 के पार हुआ तापमान

Pushpendra KumarUpdated May 25, 2024, 05:29 IST
Follow on Google News
Severe Heat Wave Live Highlights:  UP, दिल्ली राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, राजस्थान में 48 के पार हुआ तापमान

Severe Heat Wave Live Highlights: UP, दिल्ली राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, राजस्थान में 48 के पार हुआ तापमान

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Highlights: दिल्ली मे सुबह गर्म रही और दिन में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। इसके अलावा यूपी में मौसम में आई नरमी की वजह से बिजली की मांग ठहर गई है। उधर, केरल में मानसून से पूर्व हो रही बारिश के बीच आईएमडी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। इसी प्रकार राज्यों की मौसम से जुड़ी अन्य खबरें कुछ इस प्रकार हैं-

MAY 24, 2024 15:45 IST

यूपी में कब आएगा मानसून

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे यूपी के लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में मानसून 22 जून तक आएगा।
MAY 24, 2024 14:04 IST

सिरसा में बढ़ा तापमान

हरियाणा के सिरसा का तापमान बढ़ रहा है। शहर के लोग गर्मी और हीटवेव से परेशान होने लगे हैं। यहां का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
MAY 24, 2024 12:42 IST

राजस्थान में पारा हुआ 48 के पार

राजस्थान में तापमान हर दिन बढ़ता जा रहा है। यहां तापमान बढ़कर 48 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर, सीकर के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन सभी जिलों में अधिक तापमान बढ़ेगा. वहीं, कोटा, जैसलमेर, जोधपुर, चुरु, जालौर, फतेहपुर, डूंगरपुर, अंता बारां, गंगानगर, बीकानेर, भीलवाड़ा जिले में अधिकतम तापमान के और बढ़ने की आशंका जताई है।
MAY 24, 2024 11:37 IST

वोटिंग के दिन दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

गुरुवार को बदले मौसम के मिजाज और हवाओं की दिशा के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने मौसम में आए बदलाव को देखते हुए 25 मई वोटिंग के दिन जारी लू का रेड अलर्ट वापस लेते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
MAY 24, 2024 10:59 IST

दिल्ली मे सुबह रही गर्म, दिन में तेज़ हवाएं चलने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्लीवासियों की शुक्रवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी 61 प्रतिशत दर्ज की गई।
MAY 24, 2024 09:30 IST

आज पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश कहां सताएगी लू, पढ़ें पूरी खबर

आज पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश कहां सताएगी लू, पढ़ें पूरी खबर
MAY 24, 2024 05:49 IST

UP, दिल्ली राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट

इन दिनों देश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। यूपी से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई अन्य राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है।
MAY 24, 2024 05:44 IST

उत्तराखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बुधवार से ही मौसम ने करवट ले ली है। पौड़ी गढ़वाल और मे हो रही हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में चल रहे शुष्क मौसम लू के बीच आज फिर कुछ मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।राज्य के पहाड़ी इलाकों मे बारिश से गर्मी मे कुछ राहत मिली है,वहीं राज्य के कई इलाकों में बारिश से राहत भी मिली है।
MAY 24, 2024 05:44 IST

बिहार में बारिश, कई जिलों का गिरा तापमान

बिहार में प्री मानसून की झलक देखने को मिल रही है। फिलहाल की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। बीते एक सप्ताह से बिहार के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य रह रहा है। आज भी बिहार के कई जिलों में बादल छाये रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
MAY 24, 2024 05:44 IST

यूपी में बिजली संकट, भीषण गर्मी में इलेक्ट्रिसिटी की बढ़ी मांग

प्रदेश में मौसम में आई नरमी की वजह से बिजली की मांग ठहर गई है। गुरुवार को पीक ऑवर में बढोतरी नहीं हुई। इस बीच ओबरा और ऊंचाहार की उत्पादन इकाइयों में शुक्रवार को फिर से बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है, जबकि ललितपुर की इकाई 25 के बाद शुरू होगी।
MAY 24, 2024 05:44 IST

केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने दो जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

केरल में मानसून से पूर्व हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बारिश के अलर्ट को संशोधित किया और राज्य के दो जिलों में रेड अलर्ट जारी किया। इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है जिससे तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और त्रिशूर सहित प्रमुख शहरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी। आईएमडी ने एर्णाकुलम और त्रिशूर जिलों के लिये रेड अलर्ट जारी किया। इससे पहले इन दोनों स्थानों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।
MAY 24, 2024 05:44 IST

राजस्थान में लू से पांच लोगों की मौत, बाड़मेर में तापमान 48.8 डिग्री पर पहुंचा

राजस्थान में भीषण गर्मी ने सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और कथित तौर पर लू लगने (हीट स्ट्रोक) से पांच लोगों की मौत की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने अनेक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया हुआ है।