शहर

Security Breach at Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में घुसी कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

आज दिल्ली विधानसभा परिसर के VIP गेट को तोड़कर अचानक एक गाड़ी अंदर घुस गई और फिर देखते ही देखते वहां से गायब हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब गाड़ी बरामद कर आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

दिल्ली विधानसभा में घुसने वाला शख्स गिरफ्तार

Security Breach at Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में आज यानी सोमवार 6 अप्रैल की दोपहर एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब यूपी नंबर की एक कार VIP गेट तोड़कर सीधे विधानसभा परिसर में घुस गई। कार सवार व्यक्ति सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की तरफ बढ़ा और वहां गुलदस्ता रखकर फरार हो गया। इस मामले में अब पुलिस ने कार को बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह घटना आज दोपहर 2.05 बजे हुई, जब यूपी नंबर की एक कार विधानसभा परिसर में घुस गई। कार के इस तरह से VIP गेट को तोड़कर विधानसभा परिसर में घुसने से वहां हड़कंप मच गया। इससे विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे। Delhi Police ने तुरंत मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता से चांज की जाने लगी और फिर कुछ ही देर में आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया गया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार आज दोपहर 2.05 बजे जबरन विधानसभा परिसर का गेट नंबर-2 तोड़कर विधानसभा परिसर के अंदर घुस गई। कार ड्राइवर सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रख दिया।

दिल्ली विधानसभा की घटना की टाइमलाइन

  • दोपहर के 1:32 बजे विधानसभा स्पीकर एजुकेशन विभाग के ऑफिस की तरफ गए
  • 20 मिनट के बाद वहां रहने के बाद स्पीकर, अधिकारियों के साथ विधानसभा परिसर में आए
  • दोपहर 2:06 बजे स्पीकर अपने ऑफिस के अंदर पहुंचे
  • दोपहर करीब 2:10 बजे कार लेकर आरोपी विधानसभा परिसर के अंदर आया, आरोपी के पास एक गुलदस्ता, हार और एक बैग भी था
  • अंदर आने के बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी के अंदर बैठा और गुलदस्ता रखा। इसके बाद आरोपी वहाँ से गाड़ी लेकर फरार हो गया

प्रशासन ने इसे संभावित सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए जांच शुरू की। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। आरोपी की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किया गया और कुछ ही देर में पुलिस ने वह कार बरामद कर ली और आरोपी को भी दिल्ली पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें