शहर

देहरादून में पानी की किल्लत! आपदा के कारण टूटी पाइपलाइनें, लाखों लोग प्रभावित

Dehradun Water Crisis: देहरादून में पिछले सप्ताह आई आपदा से कई जल स्रोत और पाइप लाइनों को नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण सवा दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। अधिकारियों ने 20 सितंबर तक अस्थाई मरम्मत कर आंशिक जलापूर्ति शुरू की, लेकिन फिलहाल दिन में एक बार ही पानी मिलेगा।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Dehradoon News: देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले सप्ताह आयी आपदा के कारण जल स्रोतों और उससे संयोजित पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से सवा दो लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। हालांकि, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आपदा ग्रस्त स्रोतों और पेयजल लाइनों की अस्थाई मरम्मत करते हुए 20 सितंबर तक प्रभावित क्षेत्रों में आंशिक रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित कर दी गयी है लेकिन उन्हें पूरी तरह ठीक किए जाने तक दिन में केवल एक ही समय पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

पिछले सप्ताह आई आपदा से पाइप लाइनों को नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि 15-16 सितंबर को देहरादून में अनेक जगह बादल फटने, अतिवृष्टि, बाढ़ आने और भूस्खलन से व्यापक तबाही हुई। जिसमें करीब आधा दर्जन पेयजल स्रोत—बीजापुर हेड, बांदल हेड, केसरवाला हेड, पुरकुल हेड, शहंशाही हेड/ शिखर फॉल हेड और उनसे संयोजित पाइप लाइनों को नुकसान पहुंचा । उन्होंने बताया कि इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गयी और देहरादून के 40 से अधिक क्षेत्रों में दो लाख 35 हजार की आबादी प्रभावित हुई है ।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि आपदा के बाद 20 सितंबर तक इन आपदाग्रस्त स्रोतों एवं पाइप लाइनों की अस्थाई मरम्मत करते हुए आंशिक रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित कर दी गयी है । हांलांकि, उन्होंने कहा कि इन स्रोतों और पेयजल लाइनों के स्थाई रूप से पुनर्स्थापना कार्य पूरा होने तक इनसे आच्छादित क्षेत्रों में एक ही समय यानि सुबह अथवा शाम को ही पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। अधिकारियों ने इस दौरान लोगों से पेयजल में मितव्ययता बरतने और समुचित जलापूर्ति होने तक संयम रखने का अनुरोध भी किया है ।

देहरादून में पिछले सप्ताह सहस्र्धारा, शिखर फॉल, झड़ीपानी, मालदेवता सहित नौ अलग-अलग जगह आई आपदा में कुल 31 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी, जबकि तीन अभी भी लापता हैं । इन घटनाओं में चार लोग घायल भी हुए थे । इसके अलावा, मकानों, सड़कों, पुलों आदि संरचनाओं को भी व्यापक नुकसान पहुंचा था ।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'