शहर

प्यार हुआ, Love Marriage भी की; 8 साल बाद पत्नी का मर्डर कर पति फरार

पति-पत्नी के बीच रिश्ता ही ऐसा है कि दोनों को किसी न किसी स्तर पर समझौता करना पड़ता है। दोनों एक-दूसरे का साथ भी देते हैं और मनमुटाव व अनबन भी आम बात है। लेकिन कुछ जोड़े ऐसे होते हैं, जिनका यह आपसी मनमुटाव उनकी जान के लिए खतरा बन जाता है। सोनीपत की कहानी ऐसी ही है।

Image

सोनीपत में पत्नी की हत्या कर पति फरार

Photo : Times Now Digital

सोनीपत : प्यार में प्रेमी कैसी-कैसी कमसें खाते हैं। समाज के, धर्म और जाति के बंधन तोड़ देते हैं। जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। चांद-तारे तोड़ लाने, दुनिया की रश्में ध्वस्त कर देने जैसी न जाने कितनी बातें करते हैं। लेकिन हकीकत के धरातल पर कुछ प्रेमी एक छोटा सा गर्म थपेड़ा भी नहीं सह पाते। ऐसा ही कुछ हुआ है हरियाणा के सोनीपत में, जहां दुनिया की रश्मों से परे जाकर प्रेम विवाह करने के 8 साल बाद प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

घटना सोनीपत के गांव बैंयापुर खुर्द की है। यहां प्रेम विवाह के आठ साल बाद युवक ने कहासुनी के बाद उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

2016 में हुई लव मैरिज

आरोपी रवि ने 2016 में महमूद गांव की मोनिका से प्रेम विवाह किया था। मोनिका और रवि के परिवार वाले दोनों के इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे। शादी करने के बाद दोनों गांव से बाहर रहने लगे। रवि और मोनिका के दो बेटे हैं। कहा जा रहा है कि रवि और उसकी पत्नी मोनिका के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर रवि ने अपनी पत्नी मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

आपसी कलह बतायी जा रही वजह

इस पूरे मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरखौदा के एसीपी जीत सिंह ने बताया कि बहियापुर गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। रवि के परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। रवि और मोनिका ने 2016 में प्रेम विवाह किया था और उनके घर में पिछले कुछ समय से कलह चल रहा था।

पुलिस ने कहा, घरेलू क्लेश के चलते रवि ने मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। मोनिका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-आईएएनएस

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article