शहर

Karnataka News: कांस्टेबल ने की पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पत्नी की हत्या, जमीन विवाद को लेकर चल रहा था झगड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2024, 05:01 PM IST

Karnataka News: कर्नाटक में हासन इलाके में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Image

कांस्टेबल ने की पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पत्नी की हत्या

Karnataka News: कर्नाटक के हासन में एक 48 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सोमवार को अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी कि कांस्टेबल की पत्नी पारिवारिक विवाद को लेकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी। तभी कांस्टेबल ने कार्यालय के बाहर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कांस्टेबल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

कांस्टेबल ने की पत्नी की हत्या

पुलिस ने बताया कि यहां शहर के एक पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल लोकनाथ और उनकी पत्नी ममता के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस के अनुसार, लोकनाथ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अपनी पत्नी पर कथित तौर पर दो बार चाकू से वार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों को देखकर वह मदद के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दौड़ीं। ममता को देखकर दो पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए दौड़े, जबकि अन्य ने कांस्टेबल को उनके पास पहुंचने से रोका। पुलिस ने बताया कि ममता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हासन की पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीता एम.एस. ने बताया कि परिवार के दावे के अनुसार, लोकनाथ और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था और यह संदेह जताया जा रहा है कि विवाद का कारण भूमि मुद्दा था। इस मुद्दे के संबंध में पहले कोई प्राथमिक या कोई याचिका किसी पुलिस स्टेशन में नहीं आई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें