शहर

Gorakhpur News: गोरखपुर को मिलेगी 19 हेल्थ एटीएम की सौगात, टीबी रोगियों को दी जाएगी पोषण पोटली

Gorakhpur News: यूपी की योगी सरकार ने गोरखपुर को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देने वाली है। इन हेल्थ एटीएम में खून की 40 प्रकार की जांच और 15 प्रकार की बिना खून के जांच की हो सकती है।

Image

योगी सरकार की गोरखपुर को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात

Photo : BCCL

Gorakhpur News: गोरखपुर के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाइटेक चिकित्सा सेवा का विस्तार करने के लिए एक फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत योगी सरकार गोरखपुर को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देगी। बता दें कि गोरखपुर में हेल्थ एटीएम सांसद रविकिशन शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

21 दिसंबर को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सीएम योगी शामिल होने वाले हैं। 19 हेल्थ एटीएम के साथ यहां सीएम रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा गोद लिए टीबी रोगियों को पोषण पोटली का भी वितरण करने वाले हैं। इसके अतिरिक्त 500 बालिकाओं को हाइजीन किट भी वितरित की जाएगी। इसमें से 5 बालिकाओं को सीएम द्वारा हाइजीन किट प्रदान की जाएगी।

हेल्थ एटीएम के माध्यम से हो सकेगी जांच

गोरखपुर को सौगात के रूप में दी जाने वाली 19 हेल्थ एटीएम में 5 दर्जन से अधिक जांच की सुविधाएं हैं। इसमें खून की 40 प्रकार की जांच और 15 प्रकार की बिना खून के जांच की सुविधाएं उपलब्ध है। इसके माध्यम से लोगों को दूर अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच कराने नहीं जाना पड़ेगा। निजी अस्पतालों की तुलना में इन एटीएम में जांच का दाम भी कम होंगे।

कहां स्थापित किए जाएंगे हेल्थ एटीएम

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे द्वारा दी जानकारी के अनुसार, ये हेल्थ एटीएम रविकिशन की ओर से स्माइल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन्हें अलग-अलग केंद्रों पर स्थापित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय, एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, क्षयरोग सह सामान्य चिकित्सालय नंदानगर, 100 बेड जिला न्यायालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपराइच व कैंपियरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली व खोराबार के साथ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, शाहपुर, तारामंडल, सिविल लाइंस, शिवपुर, नथमलपुर, रामपुर, झरना टोला औरर मोहद्दीपुर और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल में स्थापित किए जाएंगे।

क्या होगा टीबी पोषण पोटली के अंदर

सीएम योगी द्वारा टीबी रोगियों को दी जाने वाली पोषण पोटली में एक किलो मूंगफली, एक किलो गुड़, एक किलो भुना चना, एक किलो सत्तू, एक किलो गजक या तिल और एक किलों न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट को शामिल किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article