शहर

देश के कलाकारों के लिए सुनहरा मौका: MP सरकार के लिए बनाएं खास लोगो, डिजाइनर्स को मिलेगा 5,00,000 रुपये का बंपर इनाम

MP News: मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने नई बस सेवा को पहचान देने के लिए "लेट्स क्रिएट अ लोगो" (Lets Create a Logo) प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी है। इस प्रतियोगिता में जिसका लोगो सिलेक्ट किया जाएगा उसे 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Image

MP सरकार ने दिया देश के कलाकारों को 5 लाख जीतने का सुनहरा मौका

Photo : Times Now Digital

MP News: अगर आपके माइंड भी क्रिएटिव है और आपके पास डिजाइनिंग का हुनर है, तो मध्य प्रदेश सरकार आपको एक सुनहरा अवसर दे रही है। जी हां... आपने सही समझा। ये मौके केवल अपने हुनर को दिखाने के नहीं बल्कि अपनी काबिलियत से लखपति बनने का मौका भी दे रहा है। इससे अच्छा क्या हो सकता है कि जो काम आपको पसंद है उससे कर आप लखपति बन सकते हैं।

हाल ही में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित 'मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड' (MPYPIL) ने अपनी नई बस सेवा के लिए "लेट्स क्रिएट अ लोगो" (Lets Create a Logo) प्रतियोगिता की घोषणा की है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नई सार्वजनिक परिवहन सेवा 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना' को एक विशिष्ट पहचान देना है। इस प्रतियोगिता में देश भर के छात्र, फ्रीलांसर कलाकार और प्रोफेशनल एजेंसियां हिस्सा ले सकती हैं और अपनी कला के दम पर भारी-भरकम नकद पुरस्कार जीत सकती हैं। जानकारी के अनुसार, लोगो (Logo) डिजाइन एक खास टैगलाइन के साथ किया जाना है।

इस शर्त पर डिजाइन होगा खास लोगो

जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रतियोगिता के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त भी है और वो शर्त है कि लोगो के साथ संस्कृत भाषा में एक प्रभावशाली 'आदर्श वाक्य' (टैगलाइन) भी होनी चाहिए। सरकार की अपेक्षा है कि यह टैगलाइन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के "योगक्षेमं वहाम्यहम्" की तरह ही प्रेरणादायक और अर्थपूर्ण हो, जो यात्रियों की सुरक्षा और सेवा के भाव को प्रदर्शित कर सके। क्योंकि यह डिजाइन लोगो आधुनिक तकनीक से सुसज्जित राज्य परिवहन सेवा की नई पहचान बनेगा।

तीन डिजाइनों का होगा चुनाव, जिन्हें मिलेका पुरस्कार

इस प्रतियोगिता के लिए चयन समिति सर्वश्रेष्ठ तीन डिजाइनों का चुनाव करेगी, जिसमें प्रथम आने वाले को 5 लाख रुपये, द्वितीय को 2 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

जानें आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कि इच्छा रखने वाले प्रतिभागी लोगो का डिजाइन ईमेल आईडी admin.mpypil@mp.gov.in पर भेज सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक की ही है। इसके बाद प्राप्त मेल प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें और आवेदन फॉर्म आदि आपको परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in पर मिल जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर चेक करें।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान