Photos: बादल फटने से देहरादून में भारी नुकसान, हर तरफ दिख रहे तबाही के निशान

उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी देहरादून में देर रात भारी बारिश बारिश और बादल फटने की वजह से क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है। जिले के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से करलिगाड़ (करलि नदी) ने विकराल रूप ले लिया और रास्ते में आने वाली हर चीज को तबाह कर दिया। देहरादून में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। ये तस्वीरें उस तबाही को बयां कर रही हैं।

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Sep 16 2025, 11:49 IST
करलिगाड़ ने लिया विकराल रूप01 / 08

करलिगाड़ ने लिया विकराल रूप

सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से करलिगाड़ ने विकराल रूप ले लिया और यहां एक पुल के बह जाने की सूचना है। इसके अलावा नदी किनारे बनी दर्जनों दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहां मौजूद दो होटलों के गिरने की भी खबर है।

टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न02 / 08

टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न

देहरादून में तमसा नदी के किनारे बसा टपकेश्वर महादेव मंदिर भी तमसा नदी के उफान से जलमग्न हो गया। पुजारी आचार्य विपिन जोशी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे से ही नदी में तेज बहाव शुरू हो गया था और पूरा मंदिर जलमग्न हो गया।

जान बचाने की जद्दोजहद03 / 08

जान बचाने की जद्दोजहद

देहरादून में रात को भारी बारिश से हर तरफ तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं। इस बीच एक शख्स की जान बचाने के लिए प्रशासन की जद्दोजहद कुछ इस तरह दिखी।

घर दबे, गाड़ियां दबीं04 / 08

घर दबे, गाड़ियां दबीं

देहरादून में बादल फटने के बाद आए फ्लैश फ्लड से हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। शहर में कई घर, गाड़ियां और जेसीबी तक मलबे में दब गई हैं।

देहरादून IT  पार्क में भरा पानी05 / 08

देहरादून IT पार्क में भरा पानी

देहरादून के IT पार्क में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण आया पानी परिसर में भर गया है। यहां गाड़ियां खिलौनों की तरह बहती दिखाई दीं। इस फ्लैशफ्लड से गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

देहरादून जिले में भारी बारिश की चेतावनी06 / 08

देहरादून जिले में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी मंगलवार 16 सितंबर को देहरादून जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते देहरादून में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ ही पहली से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

राहत बचाव कार्य में जुटा प्रशासन07 / 08

राहत बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

बादल फटने और करलिगाड़ में उफान की सूचना पर प्रशासन ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। डीएम सविन बंसल ने स्वयं कमान संभाली और सभी संबंधित विभागों से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया08 / 08

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

SDRF, NDRF, PWD और अन्य विभागों के साथ JCB और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ टीमों को घटनास्थल पर तैनात किया गया। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!