शहर

मेरठ में दो पक्षों के बीच झड़प, बचाने गई पुलिस बल पर हमला; होमगार्ड जवान की टांग टूटी

मेरठ में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसमें एक होमगार्ड जवान की टांग टूट गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Meerut News: यूपी के मेरठ में लिसाड़ीगेट इलाके में गुरुवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर जब विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पुलिस और होमगार्ड के जवान पहुंचे तो एक पक्ष ने पुलिस बल पर ही हमला कर दिया। इस घटना में होमगार्ड के एक जवान की टांग टूट गई।

दो पक्षों के बीच विवाद

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे, जिनपर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। सिंह ने बताया कि इस घटना में होमगार्ड के एक जवान के पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस बल पर हमला

उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले की सूचना मिलने पर इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सिंह का कहना है कि घटना में शामिल शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article