शहर

Chhattisgarh Assembly election 2023: इन 3 नेताओं के हाथ रही छत्तीसगढ़ की कमान, जानिए कौन कितने समय तक रहा मुख्यमंत्री

chhattisgarh assembly election 2023 - छत्तीसगढ़ गठन के बाद अबतक हुए विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी को सत्ता का सुख नशीब हुआ। साल 2000 से लेकर अबतक अजीत जोगी, रमन सिंह और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हुए।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

chhattisgarh assembly election 2023 : छत्तीसगढ़ में पांचवें विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है। छत्तीसगढ़ के 23 साल के गठन के बाद राज्य में पांचवी बार सरकार बनेनी। राज्य के गठन के बाद हुए इन चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने सत्ता का सुख भोगा। प्रदेश के पहले विधानसभा के चुनाव के बाद सरकार के गठन के समय राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी हुए और दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बनाए गए। बाद में उप चुनाव के बाद वह विधायक बने। सीएम की कुर्सी तक अभी तक तीन ही नेता पहुंचे हैं। इनमें दो को पहली बार उप चुनाव ने ही सदन में पहुंचाया। वहीं, इस परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तोड़ दिया। वह सीधे पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहले विधायक बने। इसके बाद सदन में मुख्यमंत्री बनकर पहुंचे। प्रदेश में चुनाव तो चार हुए, लेकिन सरकार पांच बार बनी।

छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिले

01 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ भारत का नया राज्य बना। छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिले हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से तीन लोग राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजीत जोगी थे। 2003 में उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह ने ले ली, जिन्होंने लगातार तीन बार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।

CM भूपेन्द्र बघेल

छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल हैं। 17 दिसंबर 2018 को भूपेन्द्र बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2018 में विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर छत्तीसगढ़ में जबरदस्त वापसी की और भाजपा से राज्य की सत्ता छीन ली। वहीं, भाजपा सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गई। जबकि, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को सात सीटें मिलीं।

अजित जोगी थे IAS

राज्य के पहले सीएम अजित जोगी मूल रूप से अविभाजित मध्य प्रदेश में शहडोल या अनूपपुर के आसपास के रहने वाले हैं। जब छत्तीसगढ़ नहीं बना था तब वो मध्य प्रदेश में IAS अधिकारी थे। उन्होंने, भोपाल के कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। जब ये IAS के रूप में काम कर रहे थे, उस समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह थे।
मुख्यमंत्री का नाम पदग्रहण पदमुक्ति पार्टी
अजीत जोगी 1 नवंबर 2000 5 दिसंबर 2003राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 16 दिसंबर 2018 भाजपा
भूपेष बघेल 17 दिसंबर 2018 पदस्थ राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!