Chhattisgarh Foods: भारत में विविधताओं का देश है। यहां अलग-अलग संस्कृति, अलग-अलग भाषाएं होने के साथ ही यहां कई तरह के अलग-अलग व्यंजन भी काफी मशहूर हैं। इन्हीं फेमस व्यंजनों में से छत्तीसगढ़ के स्वादिष्ट फूड्स भी शामिल हैं। यहां कई वैरायटी के अलग-अलग डिशेज हैं, जिसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। इन लजीज व्यंजनों को बेहत ही खास तरह से तैयार किया जाता है, जिसे खाते ही लोग इसके स्वाद के दीवाने हो जाते हैं। चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से फूड्स हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां भारी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। यह राज्य घूमने की सुंदर जगहों के लिए फेमस है। साथ ही यह जगह अपने स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं यहां के इन अनोखें डिशेज के खासियत
मुथिया
इस लिस्ट में सबसे पहले यहां के मुथिया का नाम आता है। इस पकवान को चलाव के बैटर और विभिन्न मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इसका स्वाद इतना लजीज होता है कि आपको यहां के हर घर, गली और चौराहे पर इसका स्वाद चखने को मिलेगा।
बरा
बरा छत्तीसगढ़ का फेवरेट स्नैक्स है, जिसे यहां बहुत पसंद किया जाता है। यह दक्षिण भारत के वड़ा की तरह ही होता है। इस डिश को उड़द की दाल से तैयार किया जाता है और टमाटर की चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
चिला
इस हेलदी चिला को उड़द दाल और चावल के घोल से तैयार किया जाता है। चिला छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय पकवान होने के साथ-साथ एक पारंपरिक डिश भी है। आप इसे इमली की चटनी के साथ खा सकते हैं।
दाल मखनी बुखारा
आपने आज तक कई तरह की दाल मखनी का स्वाद लिया होगा, लेकिन आपने छत्तीसगढ़ी के दाल मखनी जैसा स्वाद नहीं चखा होगा। ताजे मलाई से तैयार यहां की दाल मखनी बुखारा को आलू बुखारा पेस्ट के साथ तैयार किया जाता है।
फरा
फरा यहां काफी पसंद किया जाता है। यह कुछ हद तक मोमोज की तरह दिखता है। यहां के लोगों को देशी अंदाज में मोमोज का स्वाद लेना होता है तो फरा बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए चावल के आटे में उड़द दाल और अन्य कई मसालों को मिक्स कर फिलिंग की जाती है। इसे चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
खुरमा
खुरमा डिश यहां का एक फेमस मिठाई है। दूसरे राज्यों में इसे साधारण तरीके से तैयार किया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग इसे गाढ़े दूध में पकाते हैं, जिसके चलते इसका स्वाद और भी दमदार हो जाता है। इसे खासतौर पर प्रसाद के लिए तैयार किया जाता है।
डुबकी कढ़ी
छत्तीसगढ़ के इस कढ़ी का स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलेगा। यहां हर 3-4 दिन में डुबकी कढ़ी को तैयार किया जाता है। यहां की कढ़ी का तीखा और मसालेदार स्वाद आपको खूब पसंद आएगा।
बफौरी
अगर आपने एक बार यहां की बफौरी का स्वाद चख लिया तो आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे। यह पकौड़ों की तरह होती है। छत्तीसगढ़ के स्वादिष्ट खाने की बात होता है तो बफौरी का नाम जरूर आता है। चना दाल और आटे के साथ-साथ अलग-अलग सब्जियों से इसे तैयार किया जाता है।
