चंडीगढ़: अमृतसर में तलाशी अभियान के दौरान मादक पदार्थों के दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनसे करीब दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार, अमृतसर के कक्कड़ गांव में मंगलवार शाम सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और संदिग्ध तस्कर के घर की तलाशी ली।
उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही घर से 1,97,14,650 रूपये, लैपटॉप, तीन स्मार्टफोन और दो कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
(इनपुट - भाषा)
