चण्डीगढ़

Valentine Week 2023: पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं वैलेंटाइन डेट पर, चंडीगढ़ के ये रेस्टोरेंट रहेंगे बेस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 08:01 PM IST

Valentine Week 2023: चंडीगढ़ को देश के सबसे खूबबसूरत शहरों में गिना जाता है। यहां की नाईट लाइफ, शानदार रेस्टोरेंट, डिस्को और बार युवाओं को अपनी तरफ खींचती हैं। इस वैलेंटाइन अगर आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट करने का प्‍लान बना रहे हैं तो चंडीगढ़ के इन शानदार रेस्‍टोरेंट में आ सकते हैं।

Image

चंडीगढ़ में कई शानदार रेस्‍टोरेंट

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ के रेस्‍टोरेंट और नाइट लाइफ बहुत फेमस
  • वर्जिन कोर्टयार्ड देसी अंदाज वाला रोमांटिक रेस्टोरेंट
  • गार्लिक एंड ग्रीन्‍स शानदार वेजिटेरियन रेस्टोरेंट

Valentine Week 2023: चंडीगढ़ की गिनती देश के सबसे खूबबसूरत शहरों में होता है। यह शहर जितना अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, उतना ही अपने लजीज फूड्स के लिए भी मशहूर है। चंडीगढ़ अपनी नाईट लाइफ, शानदार रेस्टोरेंट, डिस्को और बार के लिए फेमस है। चंडीगढ़ के फूड्स और नाईट लाइफ को एन्‍जॉय करने के लिए दूसरे राज्‍यों के युवा भी इस शहर में आने को उतावले रहते हैं। शानदार यहां के रेस्टोरेंट माने जाते हैं। इस वैलेंटाइन अगर आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट करने का प्‍लान बना रहे हैं तो चंडीगढ़ आपके लिए बेस्‍ट रहेगा। यहां पर कई ऐसे रेस्‍टोरेंट मौजूद हैं जहां पर अपने पार्टनर के साथ यादगार डिनर का मजा ले सकते हैं।

Virgin Courtyard

मध्य मार्ग स्थित यह देसी अंदाज वाला एक बेहद रोमांटिक रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट का इटालियन फूड लोगों के बीच काफी मशहूर है। यहां की मध्‍यम रोशनी में आप अपने पार्टनर का हाथ पकड़ उससे प्‍यार भरी बातें करने के अजावा इटालियन फूड का मजा ले सकते हैं। यहां का शानदार इंटीरियर और लजीज फूड आपको हमेशा याद रहेगा।

Garlic And Greens

एलांटे मॉल में स्थित गार्लिक एंड ग्रीन्‍स चंडीगढ़ के सबसे बेहतरीन वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में से एक है। इस रेस्टोरेंट ने वेजिटेरियन लोगों के बीच खास पहचान बनाई है। इस रेस्‍टोरेंट की विंटेज लुक, यूरोपीय शैली और रोमांटिक वाइब्स आपके डेट को बेहद खास बना देगा। अगर आप यहां पर आ रहे हैं तो यहां का फलाफल बाइट्स और चीज पास्ता एक बार जरूर ट्राय करें।

Cafe JC’s

अगर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट के साथ लजीज भोजन की तलाश कर रहे हैं तो कोल डिपो स्थित कैफे जे.सी आपके लिए परफेक्‍ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां पर आपको इंडियन फूड के साथ ही बेस्ट चायनीज फूड का भी स्‍वाद लेने को मिल जाएगा। इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर और मनमोहक वातावरण सभी को रोमांटिक बना देता है।

Horseshoe Bar Exchange

सिटी एम्पोरियम मॉल में स्थित हॉर्सशू बार एक्सचेंज रेस्‍टोरेंट भी चंडीगढ़ के बेस्‍ट रोमांटिक जगहों में शामिल है। रूफटॉप पर स्थित इस रेस्टोरेंट से आप डिनर करते हुए शहर का दिलकश नजारा देख सकते हैं। यहां पर आपको कई तरह का फूड और हर तरह की ड्रिंक मिल जाएगी। हर वीकेंड पर यहां लाइव डीजे और म्‍यूजिक होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article