चण्डीगढ़

हरियाणा सचिवालय में फाइलों के बीच छिपा था सांप, कर्मचारियों के बीच मचा हड़कंप

हरियाणा सचिवालय के चौथे फ्लोर पर सांप मिलने से कार्यालय के अंदर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, सांप को पकड़कर बाहर छोड़ दिया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

चंडीगढ़ में स्थित हरियाणा सचिवालय में शुक्रवार को सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखते ही अंदर मौजूद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। चारों तरफ अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सचिवालय के चौथी मंजिल पर सांप दिखा था।

सांप दिखने के बाद मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव कार्यलय के नजदीक आधे मीटर लंबा सांप दिखा, जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया और सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गाया। सांप को जंगल में छोड़ने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

चौथी मंजिल पर मिला सांप

बता दें कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि सचिवालय के चौथी मंजिल पर ही सीएम कार्यालय स्थित है, जहां मुख्य सचिव समेत कई अन्य बड़े अधिकारियों के दफ्तर हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article