चण्डीगढ़

Batala Firing: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके साथी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Punjab Batala News: पंजाब के बटाला इलाके में हुई गोलीबारी से सनसनी का माहौल बन गया है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर गोली चलाकर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके साथी की हत्या कर दी है। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबिहा ग्रुप ने ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Image

जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक साथी की गोली मारकर हत्या

Photo : Times Now Digital

Batala News: पंजाब के बटाला के कादिया रोड इलाके में हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। यहां अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियों सवार दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

कुख्यात गैंगस्टर से जुड़ रहे तार

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृत महिला हरजीत कौर को कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृत युवक करनेवीर सिंह, भिखोवाल गांव का निवासी था और पुलिस विभाग में कार्यरत ASI का बेटा बताया गया है।

घटना का CCTV फुटेज मिला

पुलिस को घटनास्थल के नजदीकी इलाके से CCTV फुटेज भी मिला है, जिसमें हमलावरों की गाड़ी दिखाई दे रही है। इस वारदात की जिम्मेदारी कथित रूप से देविंदर बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है, जिससे मामला इन दो गैंग की रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

DSP सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक करनेवीर के पिता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आसपास के CCTV कैमरों और संदिग्ध वाहनों की जांच भी की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस अब इसे गैंग्स के बीच की रंजिश को ध्यान में रखकर भी मामले की छानबीन कर रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article