चण्डीगढ़

अकील अख्तर केस में नया मोड़: पोस्टमार्टम में 'सिंगल' सिरिंज मार्क ने उठाए सवाल, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में एक नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले सिरिंज एक निशान ने पुलिस के लिए मामला और उलझा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Image

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत (Photo - टाइम्स नाउ नवभारत)

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अकील अख्तर के दाएं बाजू में कोहनी से लगभग 7 सेंटीमीटर नीचे सिरिंज का एक निशान मिला है। पुलिस द्वारा दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकील ड्रग्स का आदी था, हालांकि रिपोर्ट में इस बात का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है कि वह किस प्रकार का ड्रग्स लेता था या उसे इंजेक्शन के माध्यम से लेता था।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आमतौर पर ड्रग्स के आदी व्यक्तियों के बाजुओं पर दिखने वाले कई निशानों के बजाय, अकील के बाजू पर केवल एक ही सिरिंज मार्क पाया गया है। पोस्टमार्टम की इस शुरुआती रिपोर्ट को आधार बनाते हुए, हरियाणा पुलिस की SIT ने एसीपी विक्रम नेहरा के नेतृत्व में मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

डीजीपी के बेटे अकील अख्तर की हत्या

बता दें कि 16 अक्टूबर की रात हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व डीजीपी (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर अपने घर में मृत पाया गया था। परिवार ने बेटे की मौत की वजह दवाइयों के ओवरडोज को बताया। इसके बाद कुछ दिन पहले ही एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें अकील ने पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध का खुलासा किया था। इतना ही नहीं इस वीडियो में उसने जान को खतरा होने की बात भी कही थी। इस वीडियो को सबूत बताते हुए पंजाब के मलेरकोटला निवासी शमशुद्दीन नाम के एक व्यक्ति ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को मामले की शिकायत की थी। उसके बाद से ही पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और पिता मोहम्मद मुस्तफा, मां रजिया सुल्ताना (पंजाब की पूर्व मंत्री) बेटी और बहू के खिलाफ थाना एमडीसी, पंचकूला में धारा 101 (1) और 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article