चण्डीगढ़

जालंधर में हाईटेक चेक पोस्ट पर कार से 19.5 लाख कैश बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से करीब 19.50 लाख रुपये कैश से बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और नकदी आयकर विभाग को सौंप दी है।

Image

पुलिस ने कार सवार से किए लाखों रुपये कैश बरामद (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानीपत हाईवे पर फिल्लौर के पास नाकाबंदी
  • आयकर विभाग को दी गई नकदी
  • आयकर विभाग ने आगे की जांच शुरू की

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर से एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस द्वारा लगाए गए हाईटेक चेक पोस्ट के दौरान पुलिस ने लगभग 19.50 लाख रुपये कैश कार से बरामद किया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी फिरोजपुर कैंट के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान अमित कुमार पुत्र जैलेश चंद, अनिल कुमार पुत्र लछमन दास और दीपक कोहली पुत्र लछमन दास के रूप में हुई है। सभी आरोपियों से बरामद नकदी की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।

कार से बरामद हुआ कैश भरा बैग

फिल्लौर थाने के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि बीती रात उनकी पुलिस पार्टी ने जालंधर पानीपत हाईवे पर फिल्लौर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। रात करीब 11 बजे पुलिस ने नाके पर एक सफेद रंग की वैगनआर कार (पीबी-05-एआर-0472) को चेकिंग के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें एक बैग मिला, बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। बैग में 19,50,455 रुपये कैश पाया गया।

कैश के डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, जब कार में सवार तीनों लोग नकदी के कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो तुरंत उच्च अधिकारियों से बात कर आयकर विभाग को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारी टीपी सिंह द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इनपुट - IANS

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!