चण्डीगढ़

पंजाब में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले गए

चडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से 5 से 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ , पंजाब , हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Image

पंजाब का मौसम (फोटो-Twitter)

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से अगले 4 दिन तक चंडीगढ़ , पंजाब , हरियाणा, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 5 अक्टूबर से पंजाब के वेस्टर्न पार्ट से बारिश शुरू होगी और 6-7 को भी लगातार जारी रहेगी। इसी प्रकार हरियाणा में भी रविवार को येलो और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 5 से 7 अक्टूबर के बीच पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर , भटिंडा और मानसा में हैवी रेनफॉल होगा।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात मध्य प्रदेश में अभी मानसून का असर है। पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) भी एक्टिव है, जिसकी वजह से मूसलाधार की संभावना है। निचले हिस्सों में पश्चमी विक्षोभ के असर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भाखड़ा डैम के 2 गेट खोले गए

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि भारी बारिश का अलर्ट कल से जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है। उसको देखते हुए हमने एहतियाती कदम उठाए हैं। भाखड़ा डैम का जलस्तर इस वक्त 1672 फीट है जो कि खतरे के निशान से 8 फीट नीचे है। एहतियातन भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 2 फिट आज खोले गए हैं।

फ्लड गेट के माध्यम से 7000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नहरों में 20 हजार क्यूसेक पानी जा रहा है। 23 हजार क्यूसेक पानी सतलुज नदी में चल रहा है। अगले दो दिन तक लगातार पानी को छोड़ा जाएगा, लेकिन यह कंट्रोल रिलीज होगा। इससे सतलुज का जलस्तर बढ़ सकता है। अभी क्योंकि पंजाब में बारिश नहीं हो रही है। इसलिए पानी छोड़ा जा रहा है और जब ऊपर से बारिश का पानी आएगा तो डैम में रोक पाएंगे। अधिकारी ने आश्वस्त किया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने नजर बनाकर रखी हुई है। हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!