चण्डीगढ़

करनाल में मालगाड़ी अनियंत्रति होने से पटरी पर बिखरे कंटेनर, राहत कार्य जारी, देखें वीडियो

करनाल में मालगाड़ी अनियंत्रित होने से उसपर रखे कंटेनर पटरियों पर बिखर गए। जिन्हें क्रेन की मदद से हटाआ जा रहा है। साथ ही दोनों तरफ की ट्रेनों को रुकवाया गया है। मौके पर आरपीएफ के कर्मचारी और अधिकारी मौजूज हैं। इस घटना में कोई जान नहीं गई है।

Image

करनाल में ट्रेन अनियंत्रित होने से हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • मालगाड़ी अनियंत्रित होने से गिरे कंटेनर
  • बिजली के खंभे टूटे
  • चंडीगढ़-दिल्ली रेल रूट बाधित

Karnal Goods Train Accident: हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में मालगाड़ी अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। जिससे मालगाड़ी पर रखे कंटेनर पटरियों पर गिर गए। साथ ही ट्रेन के पहिए का एक्सेल भी टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और रेलवे विभाग की टीम पहुंची। घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। पटरी पर गिरे कंटेनरों को हटाया जा रहा है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटना का वीडियो देखें

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि मालगाड़ी पर रखे कंटेनर रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़ हैं। घटनास्थल पर रेलवे कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद हैं। इस हादसे को लेकर आरपीएफ के अधिकार ने बताया कि राहत कार्य शुरू है और इस हादसे में कोई जान नहीं गई है।

पटरियों पर 7-8 कंटेनर बिखरे पड़े

इस हादसे से बिजली के खंभे भी टूट गए हैं। रेलवे ट्रैक पर करीब 7 से 8 कंटेनर बिखरे हुए पड़े हैं। जिसकी वजह से चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाला रेल रूट भी बाधित है। दोनों ओर की ट्रेनों को रुकवाया गया है। क्रेन की मदद से इन कंटेनरों को हटाया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article