चण्डीगढ़

Punjab : क्रिकेट पिच पर हार गया 'जिंदगी का मैच', छक्का मारते ही खिलाड़ी को आया अटैक; इमोशनल कर देगा वीडियो

पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहरसहाये स्थित डीएवी स्कूल मैदान पर क्रिकेट मैच खेल रहे खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। साथी खिलाड़ियों के मुताबिक, छक्का मारने के बाद उनके सीने में दर्द उठा और वह जमीन पर गिरते ही अचेत पड़ गए।

Image

हरजीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से पिच पर ही मौत

फिरोजपुर : जिले के गुरुहरसहाय में रविवार सुबह एक दुखद घटना घटित हो गई। यहां डीएवी स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलते समय नौजवान हरजीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से पिच पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें हरजीत के अंतिम पल की घटना कैद हुई है। इस दुख:द घटना से परिवार समेत साथी खिलाड़ी स्तब्ध हैं।

छक्का मारने के बाद अचेत हुआ खिलाड़ी

दरअसल, रविवार की सुबह गुरुहरसहाये स्थित डीएवी स्कूल में सुबह खिलाड़ी हरजीत सिंह बैटिंग कर रहे थे। एक वीडियो में देखा जा सकता है, उन्होंने स्पिन बॉलर की गेंद पर छक्का मारा और चलते हुए आधी पिच तक पहुंच गए और वहीं बैठ गए। इससे पहले उनके साथी खिलाड़ी कुछ समझ पाते वे पिच पर ही गिरते ही अचेत हो गए। साथियों ने उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने भी मौत का कारण दिल का दौरा बताया है।

49 रन बनाकर खेल रहे थे हरजीत

साथी खिलाड़ी रचित सोढ़ी ने बचाया कि हरजीत अच्छा खेल रहा था और 49 रन बना लिए थे, जब उसने छक्का मारा तो थोड़ी देर बाद उनको हार्ट अटैक आ गया। हरजीत सिंह कारपेंट का काम करता थे। मृतक हरजीत शादीशुदा थे, उनका 8 साल का बच्चा भी है। नौजवान की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article