चण्डीगढ़

Famous Food: चंडीगढ़ के सबसे टेस्टी स्ट्रीट फूड, आप भी जरूर करें ट्राई

चंडीगढ़ में सबसे बेहतरीन स्ट्रीट फूड्स मिलते हैं। यहां के लजीज डिशेज के स्वाद का हर कोई दीवाना है। ऐसे में अगर आप चंडीगढ़ में हैं या जाने की सोच रहे हैं तो यहां के स्ट्रीट फूड्स का जयेकादार स्वाद जरूर ट्राई करें।

Image

चंडीगढ़, स्ट्रीट फूड

Photo : Twitter

अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि चंडीगढ़ में सबसे बेहतरीन स्ट्रीट फूड्स मिलते हैं। यहां के लजीज स्ट्रीट फूड्स के स्वाद का हर कोई दीवाना है। ऐसे में अगर आप चंडीगढ़ में हैं या जाने की सोच रहे हैं तो यहां के फूड्स का स्वाद जरूर ट्राई करें। यहां आपको कई तरह के स्ट्रीट फूड्स मिलेंगे जैसे कि यहां आप गोलगप्पे, मलाईदार चाट, ठंडी लस्सी, फूले हुए भटूरे का स्वाद ले सकते हैं। तो आइए आज जानते हैं चंडीगढ़ में और कौन-से ऐसे फूड्स हैं जो आपको जरूर खाने चाहिए।

गोलगप्पे

गोलगप्पे तो सभी को पसंद होते हैं। यहां आपको कई तरह की चटनी के साथ गोलगप्पे खाने को मिलेंगे। इतना ही नहीं साथ में आपको दही औप चाट मसाले का स्वाद भी मिलेगा, जिसे खाते ही आपको मजा आ जाएगा।

दही भल्ला

यहं के टेस्टी दही भल्ले के क्या कहने। खाने में हल्का स्वाद से भरपूर दही भल्ला चंडीगढ़ का पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। जिसे इमली की चटनी से सर्व की जाती है। इनका मलाईदार मीठी दही डाली जाती है, जिसे खाने के बाद मजा आ जाएगा।

चाट

चंडीगढ़ के चाट का कोई तोड़ ही नहीं है। यहां की चाट में पापड़ी चाट, भेल पुरी, पानी पुरी, भल्ला पापड़ी, आलू टिक्की, रगड़ा पैटीज़, कचौरी सब एक से बढ़कर एक हैं। जब चंडीगढ़ जाएं यहां की चाट जरूर खाएं।

छोले भटूरे

स्वादिष्ट ग्रेवी से भरपूर छोले और फूले हुए भटूरे को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे आप सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के खाने में कभी भी खा सकते हैं। भटूरे तंदूर या मिट्टी के ओवन पर पकाए जाते हैं और सादे, यहां अपको कई तरह के भटूरे खाने को मिलेंगे।

कुल्फी

चंडीगढ़ जैसी कुल्फी आपको कहीं और नहीं मिलेगी। गाढ़े दूध से बनी और मेवे, किशमिश, पिस्ता, केसर और अन्य सूखे मेवों से भरपूर कुल्फी एक मिठाई है,जिसे खाते ही इसका स्वाद आपके मुंह में घुल जाता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!