चण्डीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग्स तस्करी का किया भंडाफोड़, 12 इंटरस्टेट शातिर गिरफ्तार

इस ड्रग्स तस्करी भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 12 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किये है। तस्कर मुख्य तौर पर दिल्ली और पंजाब से ड्रग्स की सप्लाई ट्राईसिटी और आसपास के एरिया में करते थे।

Image

सांकेतिक फोटो ः Istock

चंड़ीगढ़ पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में संगठित ड्रग्स गिरोह पर एक साथ छापेमारी की है। इस विशेष अभियान में कुल 12 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए गए। चंड़ीगढ़ पुलिस ने बताया कि इंटरस्टेट ड्रग तस्करी के बड़े गैंग पर कार्रवाई की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से करीब 6 करोड़ रुपये की कीमत की 1.2 किलोग्राम कोकीन करीब ढाई करोड़ रुपये की कीमत की 476 ग्राम हीरोइन और 2.01 ग्राम आइस बरामद 26 लाख रुपये नकदी और सोने के गहने भी बरामद किये गए हैं। तस्कर मुख्य तौर पर दिल्ली और पंजाब से ड्रग्स की सप्लाई ट्राईसिटी और आसपास के एरिया में करते थे।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह खरीदकर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दाम पर बेचा जाता था। पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाशी शुरू कर दी है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article