चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ जा रहे तो इन तारीखों का रखें ध्‍यान, फंस सकते हैं जाम में, जानें कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 09:54 PM IST

Chandigarh: अगर आप चंडीगढ़ से कहीं जाने का या चंडीगढ़ आने का प्‍लान बना रहे हैं तो इस महीने की कुछ तारीखों को आपको भीषण जाम का सामना कर पड़ सकता है। विभिन्‍न मांगों को लेकर किसान 11 जनवरी को टोल प्‍लाजा पर प्रदर्शन करेंगे, वहीं 17 जनवरी को किसान एक हजार ट्रैक्‍टर-ट्रॉली में सवार होकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके अलावा 29 जनवरी को ट्रेन रोकेंगे।

Image

चंडीगढ़ में होता किसानों का एक प्रदर्शन (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • विभिन्‍न मांगों को लेकर किसान यूनियन करेंगी प्रदर्शन
  • 11 जनवरी को सड़क तो 29 जनवरी को ट्रेनों पर लग सकता है ब्रेक
  • 17 जनवरी को पूरा चंडीगढ़ शहर हो सकता है जाम

Chandigarh: अगर आप चंडीगढ़ से कहीं जाने का या चंडीगढ़ आने का प्‍लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस माह की कुछ तारीखों को चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पंजाब के किसान अपनी विभिन्‍न मांगों को लेकर पंजाब सरकार के साथ मीटिंग करना चाहते थे, लेकिन राज्‍य सरकार ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद किसान यूनियनों ने भी धरना प्रदर्शन और रोड जाम का एलान कर दिया है। इस संबंध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने चंडीगढ़ में एक बैठक कर अपना पूरा शेड्यूल जारी किया है।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अनुसार, 11 जनवरी को पंजाब के सभी 18 टोल प्लाजा को फ्री करा दिया जाएगा। इसमें एक टोल प्‍लाजा दिल्‍ली-चंडीगढ़ हाईवे पर भी स्थित है। ऐसे में माना जा रहा है कि, किसानों की तरफ से टोल प्‍लाजा फ्री कराने की कोशिश और पुलिस की तरफ से इन्‍हें रोकने की कोशिश के बीच चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को भीषण जाम में फंसना होगा। किसानों के अनुसार, इसके बाद 26 जनवरी को जिला स्तरीय रैलियां निकाली जाएंगी और 29 जनवरी को पूरे पंजाब में रेल चक्का जाम किया जाएगा। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि, हम किसान बीते 44 दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही, इसलिए अब हम भी सख्‍त रवैया दिखाने को मजबूर हैं।

17 जनवरी को एक हजार ट्रैक्‍टर पहुंचेंगे चंडीगढ़

वहीं, दूसरी तरफ पानी के मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 5 किसान यूनियन 17 जनवरी को चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन करेंगी। किसान नेताओं का दावा है कि, इस धरने में शामिल होने के लिए राज्‍यभर के किसान 1 हजार से ज्‍यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि, किसानों के लिए पानी का मुद्दा बहुत गंभीर है, लेकिन सरकारें इस पर ध्‍यान नहीं दे रही हैं। 17 जनवरी को हम चंडीगढ़ आ रहे हैं और यहां से तब तक नहीं जाएंगे, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी। अगर जरूरत पड़ी तो किसान पूरे चंडीगढ़ का घेराव करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article