चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ में अब कच्‍चे ट्रैक पर नहीं दौड़ेंगे धावक, शुरू हुआ सिंथेटिक ट्रैक पर काम, मिल्खा सिंह की मांग पूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 08:04 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ शहर के हजारों एथलीट्स के लिए अच्छी खबर है। सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शहर के पहले सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस ट्रैक का निर्माण कार्य अप्रैल माह तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद एथलीट्स इस पर फर्राटा भर सकेंगे। यह सिंथेटिक ट्रैक इंटरनेशनल मानक के अनुसार, 400 मीटर और आठ लेन का होगा।

Image

चंडीगढ़ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बन रहा सिंथेटिक ट्रैक
  • 400 मीटर और आठ लेन का होगा यह सिंथेटिक ट्रैक
  • एथलीट्स अप्रैल माह से इस ट्रैक पर भर सकेंगे फर्राटा

Chandigarh: चंडीगढ़ शहर के हजारों एथलीट्स के लिए अच्छी खबर है। अब इन्‍हें कच्‍चे ट्रैक या फिर सड़कों पर नहीं दौड़ना पड़ेगा। उड़न सिख मिल्‍का सिंह की तरह इंटरनेशनल एथलीट्स बनने के अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए ये सभी जल्‍द ही सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ लगा सकेंगे। क्‍योंकि शहर के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहले सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस ट्रैक का निर्माण कार्य अप्रैल माह तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है, जिसके बाद एथलीट्स इस पर दौड़ लगा सकेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि, यह सिंथेटिक ट्रैक इंटरनेशनल मानक के अनुसार, 400 मीटर और आठ लेन का होगा।

इस सिंथेटिक ट्रैक को बिछाने का ठेका दिल्ली की एक कंपनी को 6.50 करोड़ रुपये में मिला है। इस कंपनी के इंजीनियर रचित चौधरी ने बताया कि, यह सिंथेटिक ट्रैक पांच लेयर में बनेगा। यह कंपनी इससे पहले पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम समेत देशभर के कई स्‍टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बना चुकी है। सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के लिए इस कंपनी के दर्जनों प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम दिन रात काम कर रही है। बता दें कि, चंडीगढ़ वर्ल्‍ड क्‍लास सिटी होने के बाद भी यहां अभी तक एक भी सिंथेटिक ट्रैक नहीं है। जिसकी वजह से शहर के खिलाड़ियों को मजबूरन कच्चे ट्रैक पर दौड़ लगानी पड़ती था। बारिश के मौसम में ट्रैक पर पानी और कीचड़ होने के कारण इन्‍हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसकी वजह से कई माह प्रैक्टिस नहीं कर पाते और दूसरे राज्‍य के खिलाड़ियों से पीछे रह जाते।

सभी खिलाड़ियों को होगा फायदा

बता दें कि, उड़न सिख कहे जाने वाले पदमश्री मिल्खासिंह ने अपने शहर चंडीगढ़ में सिंथेटिक ट्रैक बनाने का सपना देखा था। मिल्‍खा सिंह को इस बात का अफसोस था कि, उनके शहर में सिंथेटिक ट्रैक नहीं है, जबकि सभी नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट सिंथेटिक ट्रैक पर ही होते हैं। उन्‍होंने कई बार सार्वजनिक मंचों से ट्रैक बनवाने की मांग भी की थी। हालांकि उनके जीते जी उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन अब उनके शहर के खिलाड़ी कुछ ही माह में सिंथेटिक ट्रैक पर फर्राटा भरते नजर आएंगे। बता दें कि, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-7 में बन रहे इस सिंथेटिक ट्रैक का फायदा यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, एजुकेशन डिपार्टमेंट और कॉलेज के हजारों एथलीट्स व खिलाड़ियों को मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article