चण्डीगढ़

Chandigarh Mayor Election: सिर्फ एक वोट से जीती BJP, कांग्रेस रही चुनाव से दूर; लगातार दूसरी बार AAP 1 मत से हारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 17, 2023, 10:08 PM IST

Chandigarh Mayor Election 2023: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से एक वोटों से चुनाव हार गई है। पिछली बार भी बीजेपी एक वोट से जीती थी, इस बार भी एक वोट से ही बीजेपी जीती है। सांसद किरण खेर ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Image

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में एक वोट से जीती बीजेपी

Photo : Twitter

Chandigarh Mayor Election 2023: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने आप को हरा दिया है। बीजेपी इस चुनाव में सिर्फ एक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। कांग्रेस और अकाली दल इस चुनाव से दूर रहे।

क्या रहा समीकरण

भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी अनूप गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को एक वोट के अंतर से हराकर चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया। सदन में कुल 35 पार्षद हैं और एक वोट चंडीगढ़ सांसद के लिए आरक्षित है। मेयर चुनाव में कुल 29 वोट पड़े थे। जिनमें से अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले, जबकि जसबीर सिंह लड्डी को 14 वोट मिले।

किरण खेर की भूमिका

किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद हैं। मेयर चुनाव में यहां भी दिल्ली की तरह सांसद वोट करते हैं। आप और बीजेपी के पास 14-14 वोट थे, यानि कि मुकाबला बराबरी का था, लेकिन किरण खेर के वोट से बीजेपी ने बढ़त बना ली।

कांग्रेस-अकाली की दूरी

कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस का कहना है कि जनता ने उसे विपक्ष में बैठने के लिए वोट दिया है। वो चुनाव में भाग नहीं लेगी, विपक्ष में बैठकर जनता के मुद्दे को उठाएगी। कांग्रेस पार्टी के छह पार्षद हैं, जबकि अकाली दल के एक पार्षद हैं, और सभी मतदान से दूर रहे।

पिछली बार भी हारी थी आप

पिछले साल भी बीजेपी ने आप को महज एक वोट से हराकर चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का पद जीता था। तब भी कांग्रेस चुनाव से दूर रही थी। नगर निगम चुनाव में 14 सीटें जीतने के बावजूद आप लगातार दो बार मेयर की रेस जीतने में नाकाम रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article