चण्डीगढ़

चंडीगढ़ अलर्ट! किसान भरेंगे हुंकार, PU कैंपस शटडाउन; बंद रहेंगे ये रास्ते; देखें रूट डायवर्जन प्लान

चंडीगढ़ में पीयू बचाओ किसानों की महापंचायत को लेकर 26 नवंबर को पुलिस ने कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं।

Chandigarh Farmers Protest

चंडीगढ़ किसान आंदोलन (फोटो-Istock)

चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर 26 नवंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-43बी में होने वाली महापंचायत में पंजाब समेत देशभर से हजारों किसानों के शामिल होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, यह महापंचायत किसानों के ऐतिहासिक आंदोलन की जीत की खुशी और उसकी पांचवीं वर्षगांठ को समर्पित होगी। किसान मोर्चा की रैली और PU बचाओ मोर्चा के यूनिवर्सिटी कैंपस शटडाउन से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। लिहाजा पुलिस ने कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं।

इन मार्गों पर आवाजाही रहेगी प्रभावित

1- जन मार्ग

कजेहेड़ी चौक (सेक्टर 42/43–52/53) से सेक्टर 42/43 छोटे चौक तक

वहां से अट्टावा चौक (सेक्टर 35/36/42/43) तक यातायात प्रतिबंधित/डायवर्ट रहेगा

2. सेक्टर 43 क्षेत्र

सेक्टर 43/44 लाइट प्वाइंट से

जुडिशियल एकेडमी लाइट प्वाइंट

वहां से सेक्टर 42/43 स्मॉल चौक तक V-4 रोड पर आवागमन नियंत्रित रहेगा।

पुलिस की जनता से अपील

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

लाइव अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट देखें

किसी भी असुविधा के लिए पुलिस ने खेद जताया है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

क्यों बद रहेगी पीयू

किसान रैली के साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा ने पीयू में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। डिमांड है कि यूनीवर्सिटी में लंबित सीनेट चुनावों का शेड्यूल जारी किया जाए। बुधवार पीयू के सभी गेट, प्रशासनिक भवन, स्टूडेंट सेंटर और मार्केट बंद रहेंगे। यह हमारी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध है।

दोनों आंदोलनों के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। खास तौर पर सेक्टर 17, 22, 34, 35, पीयू कैंपस और चंडीगढ़ की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। हालांकि, अभी चंडीगढ़ के बॉर्डर सील करने पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article