चण्डीगढ़

Chandigarh Best Food: चंडीगढ़ की इन जगहों पर उठाएं 'सरसों दा साग और मक्के दी रोटी' का लुत्फ, मिलेगा और भी बहुत कुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 02:49 PM IST

Chandigarh Best Food: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का अलग ही मजा है। यह पंजाबी डिश चंडीगढ़ की शान है। सर्दियों के मौसम में यह इस शहर के हर मार्केट में अलग स्‍वाद में खाने को मिल जाएगी। अगर आपको भी यह फूड लुभाता है तो नए साल पर अपने परिवार या दोस्‍तों के साथ इसका स्‍वाद ले सकते हैं।

Image

चंडीगढ़ की 'सरसों दा साग और मक्के दी रोटी’ बहुत फेमस(प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ के ढाबों पर सरसों का साग और मक्के की रोटी के कई स्‍वाद मिलेंगे
  • यहां की लस्‍सी, छोले-भटूरे और नॉनवेट डिश भी हैं जायकेदार
  • सर्दियों में यहां पर चटोरे लोगों की लगी रहती है हमेशा भीड़

Chandigarh Best Food: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम खाने का अलग ही मजा होता है, वहीं अगर सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने को मिल जाए तो कहनें ही क्‍या। मक्‍खन में डूबी मक्‍के की रोटी और सरासों के साग की कल्‍पना मात्र से कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपको भी पंजाब की ये स्‍पेशल डिश पसंद है तो नए साल पर चंडीगढ़ घूमने आ सकते हैं। यह स्वादिष्ट डिश अब सिर्फ किसी एक राज्य या शहर तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि भारत के लगभग हर राज्य तक अपनी पहुंच बना चुका है, लेकिन पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में स्थित ढाबों पर आपको इसका ऐसा स्‍वाद मिलेगा कि, आप अपनी उंगलियों को चाटते रह जाएंगे।

सेक्‍टर- 28 का मार्केट

अगर आप पंजाबीयत की खुशबू वाली लजीज सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद लेना चाहते हैं तो सेक्‍टर-28 की मार्केट में आ सकते हैं। यहां पर आपको कई मशहूर ऐसे ढाबे मिल जाएंगे, जहां पर सिर्फ चंडीगढ़ के लोग ही नहीं बल्कि आसपास मौजूद शहर के लोग भी सर्दियों में सरसों का साग और मक्‍के की रोटी का स्‍वाद लेने आते हैं। इसके साथ लस्सी का भी स्वाद चखना न भूलें।

सेक्टर 35-डी मार्केट

चंडीगढ़ में कई ऐसे प्राचीन और फेमस ढाबा मौजूद हैं, जहां पर अन्य शहर के लोग भी सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्‍वाद लेने पहुंचते हैं। यहां के ढाबों पर सरसों साग फ्राई के साथ-साथ घी में डूबी मक्के की मिस्सी रोटी परोसी जाती है। इस मार्केट में आने पर आप छोले-भटूरे और मसाला छाछ का भी स्वाद चखना न भूलें।

सेक्टर 30-सी मार्केट

यहां पर कुछ ऐसे चुनिंदा ढाबे मौजूद हैं, जिनकी जड़े इस शहर के इतिहास से जुड़ी हैं। यहीं पर एक ढाबा मौजूद है, जो देश भर के चटोरे लोगों के बीच प्रसिद्ध है। यहां पर सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां के मार्केट में शाम के समय खाने वालों की भीड़ लग जाती है। यहां का मसाला सरसों साग बहुत भी फेमस है।

सेक्टर-22 डी मार्केट

इस मार्केट में भी आपको कई ऐसे ढाबे मिल जाएंगे जो सरासों के साग और मक्‍के की रोटी के अलावा अपनी नॉनवेज रेसिपी के लिए भी बहुत पसंद किए जाते हैं। यहां की स्‍ट्रीट फूड्स के स्‍टॉलों पर भी आप कई तरह का स्‍वाद ले सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article