चण्डीगढ़

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर हवा में गोता खाई कार, दो की मौत

Delhi-Mumbai Expressway Accident : हरियाणा के नूह क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें सवार पांच में से 2 लोगों की मौत हो गई।

Image

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Mumbai Expressway Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जयपुर से दिल्ली की तरफ आ रही एक लग्जरी गाड़ी तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है।

इनकी हुई मौत

जानकारी के अनुसार, कार सवार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर से गुरुग्राम की तरफ जा रहे थे। इसी बीच नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के सायमिरबास गांव पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार रोहित गुप्ता और विकास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, हादसे में घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

एक्सीडेंट का गढ़ बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

हादसा रविवार देर रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और पुलिस को जानकारी दी। एनएचएआई के कर्मचारियों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इन दिनों हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। खास बात यह है कि हादसों को रोकने के लिए सिस्टम गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।

(इनपुट - आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article