दिल्ली

Taj Express Fire: दिल्ली के ओखला रेलवे स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस में लगी आग, धू-धू कर जला कोच

दिल्ली में सोमवार को ताज एक्सप्रेस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ताज एक्सप्रेस के दो कोचों में आग लगी। आग लगने के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Image

ताज एक्सप्रेस में लगी आग।

Photo : Times Now Digital

Taj Express Fire: दिल्ली के ओखला रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ट्रेन में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस ट्रेन में आग लगी है वह ताज एक्सप्रेस है और ट्रेन नंबर 12280 है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के दो कोच में आग लगी है। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

सभी यात्री सुरक्षित

जानकारी के अनुसार, तुगलकाबाद और ओखला के बीच में ट्रेन में आग लगी है। आग लगने के बाद संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि आग लगने के बाद घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। डीसीपी रेलवे ने बताया कि किसी व्यक्ति को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article