चण्डीगढ़

Panchkula: दो लोगों पर फायरिंग कर भागे बदमाश, एक की मौत; विश्नोई गैंग का सामने आ रहा नाम

गुरुवार की रात पंचकूला में एक मॉल के सामने गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक शख्स घायल है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस हमलावरों को तलाशने में जुटी है।

Image

घटनास्थल की जांच करती पुलिस

Photo : ANI

Panchkula Firing: गुरुवार की देर रात हरियाणा में पंचकूला के पिंजौर में अमरावती मॉल के सामने गोलीबारी की घटना सामने आई है। अबतक सामने आई जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने दो लोगों पर कई राउंड गोलियां चलाई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल है। सोशल मीडिया पर किसी ने इस घटना की जिम्मेदारी भी ली है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार की शाम कुल पांच लोग एक SUV से मॉल में मूवी देखने आए थे। शो खत्म होने के बाद जैसे ही वो गाड़ी में बैठे उनपर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में पिंजौर के रहने वाले सोनू नोल्टा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके दो लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जिनमें से एक का नाम पीयूष पिपलानी बताया जा रहा है। उन्होंने यह दावा किया है कि यह हमला कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई के कहने पर किया गया था।

इस मामले में DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि रात करीब 10:45 बजे पुलिस के पास यह सूचना पहुंची कि गोलीबारी की घटना हुई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो लोगों को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी है। घटना में एक शख्स की मौत हो गई है, मृतक का नाम सोनू नोल्टा है। दूसरा व्यक्ति जो घायल है, वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, पुलिस इसकी आगे जांच कर रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article