Chamoli News: साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां न्यूड फोटो अपलोड कर दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। आनन-फानन में न्यूड फोटो को हटाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, चमोली पुलिस का ‘चमोली पुलिस उत्तराखंड’ नाम से एक फेसबुक पेज है। इसके कवर पर पुलिस अधीक्षक चमोली की फोटो लगाई गई थी। बताया जा रहा कि शनिवार को किसी ने इसे हैक करके अश्लील फोटो अपलोड कर दी।
शहर
Chamoli News: चमोली पुलिस का फेसबुक पेज हैक, हैकर्स ने न्यूड फोटो की अपलोड; महकमे में मचा हड़कंप
- Agency by: Agency
- Updated Dec 17, 2023, 05:22 PM IST
