शहर

5 लाख में थी सेटिंग, रंगे हाथ घूसखोरी करते सेना का हवलदार गिरफ्तार; घबरा कर बोला...

झारखंड के रांची में सीबीआई ने एक सेना के हवलदार को रंगे हाथ रिश्वते के 50 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने बताया कि आरोपियों के आवासीय परिसरों पर तलाशी भी ली गई है। एजेंसी के अनुसार, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Image

घूसखोरी करते पकड़ा गया सेना का हवलदार (फोटो-Istock)

रांची : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में सेना के एक हवलदार और एक अन्य व्यक्ति को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 जनवरी को की गई। सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार हवलदार डिफेंस लैंड एनओसी, आर एंड ओ, एफएलटी यूनिट, रांची (झारखंड) में तैनात था। एजेंसी ने यह मामला 30 जनवरी 2026 को दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त हवलदार ने सेना की बताई जा रही जमीन पर निर्माण कार्य दोबारा शुरू या पूरा करने की अनुमति देने के बदले शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तार होने के बाद वो काफी घबराया हुआ नजर आया।

ऐसे की थी पूरी सेटिंग

जांच में सामने आया कि आरोपी हवलदार ने इससे पहले 13 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की राशि भी ली थी। बाद में उसने निर्माण कार्य के लिए किश्त के रूप में 1.50 लाख रुपये की अवैध मांग की। अंततः 30 जनवरी 2026 को हवलदार ने 50 हजार रुपये की राशि बतौर किश्त लेने पर सहमति जताई।

रंगे हाथ पकड़ने पर घबराया

इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी हवलदार को उसके एक सहयोगी, एक निजी व्यक्ति के साथ शिकायतकर्ता से तयशुदा 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई ने बताया कि आरोपियों के आवासीय परिसरों पर तलाशी भी ली गई है। एजेंसी के अनुसार, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

बेंगलुरु में दारोगा हुआ गिरफ्तार

इसी प्रकार 2 दिन पहले बेंगलुरु में भी एक पुलिस निरीक्षक को कथित तौर पर चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोपी गिरफ्तार होने के चीखता-चिल्लाता नजर आया था। वीडियो में वर्दीधारी पुलिस निरीक्षक गोविंदराजु को लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा पकड़े देखा गया, जबकि वह गिरफ्तारी का विरोध करते हुए लगातार चिल्लाता नजर आ रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!