शहर

जब कार ने मारी टक्कर तो फुटबाल की तरह हवा में उछल पड़ी बच्ची, आगे जो हुआ वो हैरान कर देगा

मध्य प्रदेश के रायसेन में एक कार सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची 10 फीट उछल कर दूर जा गिरी। इससे जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Image

औबेदुल्लागंजकार एक्सीडेंट वीडियो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

रायसेन : औबेदुल्लागंज कस्बे में एक कार ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची करीब 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने फिर से गाड़ी को रिवर्स लिया, जिससे बच्ची के ऊपर दोबारा से गाड़ी का चढ़ गई। अस्पताल ले जाने की जगह चालक मौके भाग निकला। इस हादसे से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

पूरी घटना औबेदुल्लागंज अर्जुन नगर ब्रिज की सर्विस रोड़ की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि ओवरब्रिज के पुल के नीचे से अचानक एक बच्ची सड़क पार करने के लिए भागती है। इसी दौरान एक कार आती दिख रही है। जैसे ही बच्ची बीच सड़क पर पहुंचती है, उसे कार ने उड़ा देती है। हालांकि, गलती इसमें बच्ची की दिख रही है जो बिना देखे सड़क क्रॉस कर रही है। हादसे के बाद परिजन तत्काल बच्ची को उठाकर अस्पताल ले गए। गनीमत रही कि इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी बच्ची को ज्यादा चोटे नहीं आईं, जिससे उसकी जान सलामत बच गई। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीव फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article