पटना

Patna Road Accident: रोड पर गुलाटी मारते पलटी कार, तीन युवकों की मौके पर मौत

Patna Road Accident: बिहार के पटना स्थित चकाई- देवघर मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सभी युवक देवघर पूजा करने जा रहे थे।

Image

रोड एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna Road Accident: चकाई- देवघर मुख्य मार्ग के अंडीडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बाउंड्री वॉल से टकराकर पलट गई, जिससे कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, जानकारी के बाद चंद्रमंडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जेसीबी की मदद से सीधा करते हुए उसके अंदर फंसे तीनों युवकों बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

पूजा करने गए थे युवक

तीनों मृतक पटना जिले के गोरीया टोला के रहने वाले अमन कुमार, संतोष कुमार और नवादा के गोरेलाल यादव थे। बताया जाता है कि मृतक जमुई के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत खादीग्राम निवासी डॉक्टर रामप्रसाद यादव के पुत्र पप्पू यादव के मित्र और संबंधी थे। सभी देवघर पूजा करने जा रहे थे। इधर, घटना की जानकारी मृतक के पास से मिले मोबाइल के जरिए चंद्रमंडीह थाने की पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को दी गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article