शहर

Bulandshahr News: तेज रफ्तार बनी काल; मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन की जान गई

मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे-334 पर थाना गुलावठी क्षेत्र के चिड़ावक गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक अनियंत्रित डिवाइडर से टकरा कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Image

हादसे में क्षतिग्रस्त कार

Photo : Times Now Digital

Bulandshahr Accident: मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे-334 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अत्यधिक गति में थी। संतुलन बिगड़ने पर वह डिवाइडर से टकराई और उछलकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मेरठ के रहने वाले थे मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत करा दिया है। सूचना मिलते ही थाना गुलावठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

कुछ देर बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-334 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस और प्रशासन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से चालू करा दिया गया।

चिड़ावक गांव के पास हुआ हादसा

यह हादसा थाना गुलावठी क्षेत्र के चिड़ावक गांव के पास हुआ, जहां आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मामले में एसपी सिटी बुलंदशहर शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!