शहर

BMC Election Schedule: सामने आ गई बीएमसी चुनाव की तारीख, 15 जनवरी को वोटिंग 16 को नतीजे; देखें पूरा शेड्यूल

महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निकायों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। 29 नगर निकायों में 2,869 सीटों पर 15 जनवररी को चुनाव होगा, वहीं 16 जनवरी को नतीजे सामने आ जाएंगे।

Image

बीएमसी चुनाव तारीखों का एलान। (File image)

Photo : iStock

BMC Election Schedule: सामने आ गई बीएमसी चुनाव की तारीख, 15 जनवरी को वोटिंग 16 को नतीजे; देखें पूरा शेड्यूसमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनावों की तारीखों का आधिकारिक एलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने इन चुनावों का पूरा शेड्यूल, चुनावी तैयारियों की जानकारी साझा की है। बीएमसी के साथ ही 29 अन्य नगर निगमों में भी चुनाव 12 जनवरी को कराया जाएगा। वहीं, इसके अगले ही दिन यानी 16 जनवरी को मतगणना कराई जाएगी। बता दें कि बीएमसी के अलावा अन्य 29 नगर निगमों में से 27 का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जबकि जालना और इचलकरंजी नए नगर निगम हैं।

चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • कैंडिडेट के आवेदन- 23 से 30 दिसंबर 2025
  • स्क्रूटनी (स्क्राइब)- 31 दिसंबर 2025
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख- 2 जनवरी 2026
  • इलेक्शन सिंबल अलॉटमेंट और फाइनल लिस्ट- 3 जनवरी 2026
  • मतदान- 15 जनवरी 2026
  • वोटों की गिनती - 16 जनवरी 2026

आदर्श आचार संहिता लागू

चुनाव की घोषणा के साथ ही कोड ऑफ कंडक्ट यानी आचार संहिता भी लागू हो गई है। आयोग ने साफ किया कि अगर किसी क्षेत्र के बाहर चुनाव की घोषणा की जाती है, तब भी आचार संहिता प्रभावी मानी जाएगी। नगर निगम चुनाव के लिए ऑफलाइन नामांकन अनिवार्य किया गया है। जाति वैधता के लिए आवेदन जमा करने का प्रूफ जरूरी है। चुनाव जीतने के बाद 6 महीने के अंदर एफिडेविट जमा करना होगा, नहीं करने पर चयन रद्द किया जा सकता है

29 नगर निकायों में 2,869 सीटों पर चुनाव

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव 2022 की शुरुआत में होने थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित इन 29 नगर निकायों में 2,869 सीटें चुनाव के लिए उपलब्ध हैं और राज्य के इन प्रमुख शहरी केंद्रों में 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

मतदाता और पोलिंग स्टेशन की स्थिति

राज्यभर में 49 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिनमें से अकेले BMC में ही 10,111 पोलिंग स्टेशन हैं। वहीं इस चुनाव के लिए कुल 1,96,605 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। कुछ पोलिंग स्टेशनों पर पूरी तरह महिला अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

अब तेज होगी महाराष्ट्र की सियासत

महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी चुनाव का एक अलग ही क्रेज रहता है। इन चुनावों की तारीखों का एलान होने के साथ ही अब वहां राजनीतिक उठा-पटक तेज होने की संभावना है। अब इन चुनावों में शहरों के मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। बीएमसी के अलावा, जिन नगर निकायों में चुनाव होगा, उनमें नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, उल्हासनगर, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, अमरावती, अकोला, लातूर, परभणी, चंद्रपुर, भिवंडी-निजामपुर, मालेगांव, पनवेल, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, सांगली-मिराज, कुपवाड, जलगांव, धुले, अहिल्यानगर, इचलकरंजी और जालना शामिल हैं।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article