लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इन दिनों मूछों पर सियासत तेज हो गई है। खासकर, मैनपुरी में सीओ सिटी के पद पर तैनात अशोक सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो मूछों पर ताव दिखाते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कमेंट किया था। इसके बाद यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी पुलिस अखिकारी की मूछें छोटी थी। फिर उन्होंने बड़ी मूंछ रखे हुए व्यक्ति को सम्मानित करके सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किये, जिसमें उन्होंने कहा कि 'जो सच में रखे मूंछ का मान, हम उसका करते हैं सम्मान! इन तमाम पोस्ट के बाद बीजेपी ने पलटवार कर सपा मुखिया पर तंज कसे हैं।
अखिलेश यादव के मूछों वाले पोस्ट को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने माफिया अतीक और मुख्तार की मूंछों वाली फोटो पोस्ट करके लिखा है कि 'जब माफिया मूंछों पर देते थे ताव', 'फैलाते थे यूपी में सांप्रदायिक तनाव'। उन्होंने कहा इनका सपा मुखिया खुद बचाव किया करते थे। आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में माफिया मूछों पर ताव देते थे और अपराध को अंजाम देते थे।
राकेश त्रिपाठी ने उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट पर माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की फोटो शेयर कर समाजवादी पार्टी को घेरा था। कहा कि अखिलेश यादव आजकल मूछों को लेकर के बहुत तनाव में है और इसीलिए अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मूछ का जिक्र कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी बार-बार मूछ का जिक्र कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश इन मूछों को भला नहीं है। उत्तर प्रदेश को याद है कि कैसे माफिया अपनी मूछों पर ताव देते थे और सांप्रदायिक तनाव फैलाते थे और अखिलेश यादव जी इनका बचाव करते थे। तो इसलिए अखिलेश यादव को किनकी मूछें पसंद है और कैसी मूछें पसंद है यह उत्तर प्रदेश भूला नहीं है। उत्तर प्रदेश जानता है। कि माफियाओं की मूछों से अखिलेश जी को कितना लगाव था।
