शहर

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, CRPF ने गोला-बारूद किया बरामद

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया है। गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरोली के मर्रेपारा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85वीं बटालियन ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री के एक गुप्त डंप को बरामद किया है।

Chhattisgarh Anti Naxal Operation

बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम (फाइल फोटो)

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया है। गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरोली के मर्रेपारा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85वीं बटालियन ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री के एक गुप्त डंप को बरामद किया है। इस कार्रवाई से जिले में किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने की साजिश पर पानी फिर गया।

सुरक्षाबलों ने चलाया विशेष अभियान

जानकारी के अनुसार, हिरोली कैंप से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 2.5 किलोमीटर दूर घने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शनिवार तड़के करीब 4 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। यह अभियान सीआरपीएफ की एफ/85 बटालियन के सहायक कमांडेंट काशीराव श्रीराम के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें करीब 45 जवान शामिल थे।

जवानों ने जंगलों के बीच क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सुबह लगभग 6:50 बजे सुरक्षाबलों को नक्सलियों का एक गुप्त डंप मिला, जिसे जमीन के भीतर छुपाकर रखा गया था। डंप से हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट, नक्सलियों के हस्तलिखित पत्र तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। बरामद सामान से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि नक्सली किसी बड़ी हिंसक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

CRPF ने साजिश को किया नाकाम

अधिकारियों के अनुसार, बीते कुछ समय से सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के चलते नक्सली बुरी तरह बैकफुट पर हैं। इसी दबाव के बीच वे इस क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे, लेकिन सीआरपीएफ की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से उनकी साजिश नाकाम हो गई।

इस सफल अभियान के बाद कमांडेंट सुनील कुमार राही ने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए उनके साहस, अनुशासन और पेशेवर कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जवानों की मुस्तैदी और समर्पण से ही नक्सल विरोधी अभियानों में लगातार सफलता मिल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article