शहर

Bihar Weather: बिहार में बढ़ती ठंड से बदला मौसम का मिजाज, लौटी शीतलहर की चेतावनी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज कोहरा होगा या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। पछुआ हवाओं और तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम सिहरन महसूस की जा रही है। राज्य के करीब 20 जिलों में अधिकतम तापमान घटा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार यानी आज से ठंड और बढ़ेगी। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है बिहार का मौसम।

bihar weather today

बिहार में फिर लौट आई भीषण ठंड

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-December-2025: अब बिहार में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट और पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय सिहरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेताया है और लोगों से ठंड और कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

कई जिलों में तापमान में गिरावट

राज्य के करीब 20 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन के समय भी हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर के सबौर और समस्तीपुर के पूसा जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि पटना में न्यूनतम तापमान अब भी 14 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। तापमान गिरने के साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे सड़कों पर चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में चल रही पछुआ हवाओं ने ठंड को और तेज कर दिया है। मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। कई जिलों में लोग अब सुबह और शाम अंगीठी और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

आज से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 दिसंबर के बाद बिहार में देखने को मिलेगा। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और तेज हो सकती है।

अगले सात दिनों में और गिरेगा पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सात दिनों में तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासतौर पर न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही कोहरा और घना होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर के बाद राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान दिन में भी ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article