शहर

बंदूक की नोंक पर हुई शादी तो मास्टर साहब ने पत्नी को दुल्हन मानने से किया इंकार, साथ ही लगाया ये आरोप

बिहार में शिक्षक ने अपनी जबरन शादी को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। शिक्षक को बुधवार को स्कूल से अगवा किया गया था, जिसके बाद उसकी बंदूक के दम पर उसकी शादी कराई गई थी। जिसके बाद अब वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है।

Image

बिहार में शिक्षक की हुई जबरन शादी (फोटो साभार - istock)

Bihar Forced Marriage: बिहार में पकड़ौआ विवाह के शिकार हुए स्कूल शिक्षक गौतम कुमार ने अपनी जबरन शादी को स्वीकार करने से मना कर दिया है। शिक्षक का कहना है कि उसकी शादी बंदूक की नोक पर उसकी मर्जी के बिना हुई है, इसलिए वह अपनी दुल्हन को स्वीकार नहीं करेगा। गौतम का कहना है कि अपहरण के बाद कैद के दौरान उसके के साथ मारपीट भी की गई है। इसके अलावा उसने लड़की के घरवालों पर उसकी छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दुल्हन के घरवालों ने इस शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर उनकी छवि धूमिल की है।

स्कूल से हुआ था अपहरण

बिहार में 23 वर्षीय गौतम कुमार की हाल ही में पातेपुर के स्कूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के तौर पर पोस्टिंग हुई थी। गौतम पातेपुर थाना क्षेत्र के महया मालपुर गांव का रहने वाला है। गौतम कुमार की स्कूल में पोस्टिंग के 12 दिन बाद ही उसका अपहरण कर लिया गया। बुधवार को उसे स्कूल से अगवा किया गया था, जिसके बाद उसकी बंदूक के दम पर जबरन शादी करा दी गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गौतम को महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव से बरामद किया था। जिसके साथ उसकी दुल्हन भी मौजूद थी।

अपहरण के दौरान किया बुरा व्यवहार

गौतम ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब वे स्कूल में थे तब दो लोग वहां आए और स्कूल के प्रिसिंपल के पारे में उससे पूछताछ की। जिसके बाद उसका अपहरण करके जबरन विवाह कराया। गौतम का कहना है कि अपहरण करने के दौरान उस पर हमला किया गया। उसके पैरों पर कार चढ़ा दी है। उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। गौतम ने कहा कि उसके साथ जो कुछ भी होगा वह उसका सामना करने के लिए तैयार है लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!