शहर

Bihar News: नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में बुजुर्गों को जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए नहीं जाना होगा कार्यालय

Bihar News: बिहार सरकार ने 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत देते हुए जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाने का फैसला किया है। अब ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को निबंधन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।

Image

बिहार सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो- PTI)

Bihar News: बिहार के बुजुर्गों, यानी 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को अब फ्लैट या जमीन की रजिस्ट्री के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा, बल्कि उनके घर पर ही सरकारी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं को एक अप्रैल के प्रभाव से लागू करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया है।

सीएम नीतीश ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।

क्या-क्या बोले नीतीश कुमार

उन्होंने आगे लिखा कि कई बार ऐसा देखा गया है कि राज्य के वृद्धजनों, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे ज्यादा है, उन्हें जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों के निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, "अब राज्य के वैसे वृद्धजनों, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है तथा वे जमीन, फ्लैट की रजिस्ट्री करना चाहते हैं, तो जरूरत पड़ने पर उन्हें घर पर ही जमीन निबंधन से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसे लेकर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा चलंत निबंधन इकाई के माध्यम से दस्तावेजों के निश्चित समय-सीमा के अंतर्गत निबंधन की सुविधा प्रदान की जाएगी। आवेदक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।"

सात दिन के अंदर प्रक्रिया पूरी

संबंधित विभाग द्वारा जमीन, फ्लैट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया सात कार्य दिवस के अंदर सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन खरीदने के इच्छुक व्यक्ति को संबंधित भूमि के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं होती है, जिस कारण उन्हें समस्या होती है। इसे ध्यान में रखते हुए भूमि की रजिस्ट्री के पूर्व भूमि के बारे में अद्यतन जानकारी क्रेता और विक्रेता को प्रदान करने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत आवेदकों के अनुरोध पर आवेदन करने के पश्चात निबंधन विभाग द्वारा अंचल कार्यालय से भूमि की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर क्रेता को उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए लोगों से 19 जनवरी तक सुझाव भी मांगे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक