Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस (Bihar Police Tabadala) और राजस्व विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव के तहत कुल 45 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, 54 पुलिस अधिकारियों के स्तर पर भी कई अहम पोस्टिंग में परिवर्तन किया गया है। नए आदेश के अनुसार मो. अली अंसारी को एआईजी ट्रैफिक बिहार बनाया गया है। आशीष कुमार सिंह को पटना ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। अशफाक अंसारी को मद्य निषेध विभाग में डीएसपी नियुक्त किया गया है।
मनोज राम को ASP CID, वंदना को भी मद्य निषेध विभाग में ASP की जिम्मेदारी
मनोज राम को एएसपी सीआईडी बनाया गया है, जबकि वंदना को भी मद्य निषेध विभाग में एएसपी की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा रेशु कृष्णा को सीआईडी, महेश चौधरी और अन्य अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किया गया है। इसी तरह कुछ अधिकारियों को जिलों में एसडीपीओ और साइबर डीएसपी के पद पर भी भेजा गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
16 अधिकारियों को पहली बार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की मिली जिम्मेदारी
इसके साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भी 34 राजस्व अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 18 अधिकारियों को अनुमंडल स्तर पर राजस्व पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि 16 अधिकारियों को पहली बार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है। नए अधिकारियों की तैनाती से विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही अपराधों पर लगाम लगाने में अहम कदम साबित होगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
