शहर

अनोखा विवाह! वेंटिलेपर पर पड़ी बीमार मां की आखिर इच्छा पूरी, फिल्मों के सीन जैसा था नजारा

बिहार के आरा का एक इमोशनल सीन बिल्कुल फिल्मों जैसा नजर आया। यहां एक बीमार महिला ने अपनी अंतिम इच्छा जताई, जिसके बाद परिवार और डॉक्टर की मदद से इसे पूरा होते हुए भी देखा। इस अनोखी शादी में महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर भी शामिह हुए। आइए जानें पूरा मामला।

Image

बिहार, आरा

Photo : Twitter

अक्सर फिल्मों में कुछ सीन ऐसे होते हैं कि हमारी आंखे नम हो जाती हैं। लेकिन क्या हो जब ऐसे सीन असल जिंदगी में भी देखने को मिल जाएं। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के आरा में, जिसे देखकर कोई भी इमोशनल हो जाए। दृश्य कुछ ऐसा था कि यहां के महादेव के मंदिर के पास एक एम्बुलेंस के वेंटिलेटर पर एक एक बीमार मां लेटी थी और उसके सामने थी उसकी एकलौती बेटी, जो शादी के जोड़े में खड़ी थी, जिसके बाद यहीं मंदिर में मां के आंखों के सामने बेटी की शादी कराई गई।

दरअसल, अस्तपताल में इलजा करा रही इस महिला की हालत देख डॉक्टर्स ने उन्हें चंद दिनों का मेहमान बताया था। अपनी हालत जानने के बाद महिला की बस एक इच्छा थी कि वह अपनी एकलौती बेटी की शादी होते देख सके। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने उसकी इस इच्छा को पूरा किया। इस शादी में पूरा परिवार और गांव वाले भी शामिल थे। साथ ही इस शादी में बीमार मां का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और उनकी टीम भी शामिल हुई।

बीमार मां की आखिर इच्छा पूरी

यह मामला कोईलवर प्रखंड के दिनेश्वरनाथ मंदिर का है। यहां के कोल्हापुर गांव में रहने वाले अजय राय की पत्नी सुनिता बीमार चल रही थी, जहां इलाज के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी है और वह बस चंद दिनों की मेहमान हैं। जिसे जानने के बाद सुनिता ने मरने से पहले बेटी की शादी देखने की इच्छा जताई। परिवार वालों ने डॉक्टर्स से बात की और शादी की पूरी तैायारी के बाद महिला को एम्बुलेंस में पूरे डॉक्टर की टीम के साथ पास के भगवान दिनेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे।

अब नहीं होगा मरने का दुख

मंदिर में सुनिता की बेटी और प्रीति की शादी दानापुर के मानस गांव के रहने वाले सुरेश राय के बेटे अजीत कुमार के साथ पूरे रस्मों रिवाजों के साथ कराई गई। आपको बता दें कि महिला की बेटी की शादी अप्रैल में अजीत से होने वाली थी, लेकिन उसकी तबियत खराब होने के कारण पहले करा दी गई। महिला का कहना है कि बेटी की शादी हो गई है। अब उन्हें मरने में कोई दुख नहीं होगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article