शहर

Jammu News: कटरा में घोड़ा चालकों के प्रधान भूपिंदर सिंह जामवाल ने मांगी माफी, बोले- पत्थरबाजों पर हो कार्रवाई

Jammu News: जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में प्रस्तावित रोपवे परियोजना का विरोध कर रहे घोड़ा चालकों द्वारा की गई पत्थरबाजी की घटना के बाद, उनके प्रधान भूपिंदर सिंह जामवाल ने इस कृत्य के लिए माफी मांगी है। उन्होंने पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है-

Image

भूपिंदर सिंह जामवाल

Photo : IANS

Jammu News: जम्मू के कटरा में पत्थरबाजी की घटना को लेकर घोड़ा चालकों के प्रधान भूपिंदर सिंह जामवाल ने माफी मांगते हुए पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। माता वैष्णो देवी मंदिर में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी हुई थी। ये घटना सोमवार (25 नवंबर) की है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद पत्थर चले थे।

रोपवे न लगाने की मांग

इसके बाद घोड़ा चालकों के प्रधान भूपिंदर सिंह जामवाल और उनके साथियों को हिरासत में लिया गया था। सभी को बुधवार (27 नवंबर) दोपहर करीब 1.45 बजे छोड़ दिया गया। जामवाल ने उस घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीआरपीएफ हमारी मदद के लिए हैं। जब डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी साहब ने हमसे बात की तो हमने अपनी मांगें रखी और कहा कि रोपवे न लगाएं।

उन्होंने कहा कि कटरा में घोड़े वाले, पालकी वाले और छोटा मोटा रोजगार करने वाले हैं। यहां रोज 5-10 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। यह हमारी इंड्रस्टी है। ऐसे में हमारा कहना था कि आपको कोई समाधान निकालना होगा और आप ऐसे रोपवे प्रोजेक्ट को शुरू नहीं करा सकते।

कटरा के मजदूर और दुकानदारों ने मांगी माफी

उन्होंने कहा कि कटरा के लोग बहुत ही शांतिप्रिय लोग हैं, यहां पर जो भी यात्री आते हैं। उनको हम भगवान का रूप समझते हैं। हम यहां कश्मीर नहीं बनाना चाहते और न ही हमारी सोच एंटी इंडिया है। हम भारत माता की जय करने और संविधान को मानने वाले लोग हैं। पत्थरबाजी वाली घटना को लेकर हम खुद शर्मिंदा हैं। इस घटना के लिए मैं, कटरा के मजदूर और यहां पर जितने दुकानदार हैं, माफी मांगते हैं। जिन्होंने पत्थरबाजी की है, उन पर कार्रवाई हो, हम उनके साथ नहीं है।

रोपवे परियोजना के खिलाफ चार दिनों से चल रहा विरोध

बता दें कि रियासी के कटरा कस्बे में माता वैष्णो देवी मंदिर में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ चार दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार (26 नवंबर) को सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया था।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प

इससे पहले, सोमवार को प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ दुकानदारों और मजदूरों द्वारा निकाले गए मार्च ने उस समय उग्र रूप ले लिया था, जब कुछ प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई और उन्होंने पथराव किया, जिसके परिणामस्वरूप एसएचओ कटरा और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को मामूली चोट आई।

(इनपुटः आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article