भोपाल

सीहोर में पिकनिक बना हादसा, झरने की गहराई में गुम हुए दो छात्र; सर्च ऑपरेशन जारी

सीहोर जिले में भेरुखो झरने के पास वीआईटी के पांच दोस्त खेओनी अभयारण्य में पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान पानी में उतरने से दो छात्र बह गए और लापता हो गए। जिन्हें खोजने के लिए आज सुबह फिर से सर्च ऑपेरशन चलाया जाएगा।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-Canva)

Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) के दो छात्र झरने के पानी में नहना के लिए उतरे। इस दौरान पानी की धारा में बहने से दोनों लापता हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब पुलिस और रेस्क्यू टीमें तलाश में जुटी हैं।

पिकनिक मनाने आए थे 5 छात्र

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार सीहोर के पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना इछावर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दौलतपुर गांव के पास जंगल में स्थित भेरुखो झरने के पास शाम करीब पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि कोठरी इलाके में स्थित वीआईटी के पांच छात्र खेओनी अभयारण्य में पिकनिक मनाने गए थे।

पानी में बह कर हुए लापता

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रों में से हैदराबाद निवासी 20 वर्षीय हेमंत राव और सिनमुक झरने की तलहटी से बह रही धारा में बह गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण बचाव अभियान शुरू करने में उन्हें दिक्कत हुई। अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू होगा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article