पटना

Patna Cylinder Blast: पटना में सिलेंडर ब्लास्ट, धमाके में एक शख्स के उड़े चीथड़े; दूसरा गंभीर रूप से घायल

पटना में सिलेंडर विस्फोट एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास हुई।

Image

घटनास्थल की फोटो।

Photo : Times Now Digital

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास की है। घटना के संबंध में अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली है।

एक की मौके पर मौत

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब सिलेंडर गाड़ी से उतारा जा रहा था। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनीलम हॉस्पिटल के पास मेडिकल का गैस सिलेंडर गाड़ी से उतारा जा रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक शख्स के शरीर के चीथड़े उड़ गये। वहीं, दूसरे शख्स का पैर उड़ गया।

ब्लास्ट के बाद अफरातफरी

बता दें कि सिलेंडर ब्लास्ट होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हर तरफ धुआं-धुआं हो गया और जब धुआं ख़त्म हुआ तब वहां का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी और सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मामले की जांच चल रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article